रिंकू सिंह की बहन ने सुनील नारायण को कहा 'भईया', KKR बैटर का 'ब्रदर' वायरल हो गया
LSG के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने बाद, रिंकू सिंह टीम के होटल पहुंचे. इसके बाद, उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी फैमिली से बात की. रिंकू फोन पर अपनी बहन को जीत की बधाई देते हैं. फिर, वह फोन लेकर पास में बैठे सुनील नारायण के पास आते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 26 अप्रैल के मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी 'फिनिशिंग' पावर दिखाई. इस मुकाबले में पहले उन्होंने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 51 गेंदों पर 83 रन बनाए. इसके बाद, सुपर ओवर में उन्होंने पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी KKR को रोमांचक मैच जिताया. मुकाबले के बाद, सुपर ओवर में सिर्फ एक रन देने वाले सुनील नारायण (Sunil Narine) ने रिंकू सिंह की फैमिली से फोन पर बात की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
'भईया नहीं ब्रदर'LSG के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करने बाद, रिंकू सिंह टीम के होटल पहुंचे. इसके बाद, उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी फैमिली से बात की. रिंकू फोन पर अपनी बहन को जीत की बधाई देते हैं. फिर, वह फोन लेकर पास में बैठे सुनील नारायण के पास आते हैं. सुनील को मोबाइल स्क्रीन पर देखकर रिंकू की बहन नेहा सिंह कहती हैं- हेलो भईया. रिंकू तुरंत अपनी बहन टोकते हुए कहते हैं 'भईया नहीं ब्रदर'. फिर नेहा, सुनील को ब्रदर कहते हुए गुड मॉर्निंग बोलती हैं. रिंकू सिंह अपनी मां से भी सुनील नारायण का परिचय कराते हैं.
सुनील ने सुपर ओवर में इम्पैक्ट डालाLSG के खिलाफ मैच टाई होने के बाद, KKR की तरफ से सुनील नारायण ने सुपर ओवर डाला. उन्होंने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर लखनऊ के बैटर निकोलस पूरन को आउट कर दिया. इसके बाद, ऋषभ पंत ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया. सुनील की तीसरी गेंद पर जोरदार हिट लगाने के चक्कर में एडेन मारक्रम कैच आउट हो गए. इस तरह, सुनील नारायण ने सुपर ओवर में सिर्फ एक रन दिया. उन्होंने अपनी करिश्माई बॉलिंग से सुपर ओवर में कोलकाता की जीत आसान कर दी.
ये भी पढ़ें: सुपर ओवर में 1 रन... कमजोर रिकॉर्ड फिर भी सुनील नारायण के सामने पूरन को भेजा, वजह ये रही
KKR को सुपर ओवर में मैच जीतने के लिए 2 रनों का टारगेट मिला. KKR की ओर से रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल बैटिंग करने आए. रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे और LSG की तरफ से बॉलिंग संभाली प्रिंस यादव ने. रिंकू ने प्रिंस की पहली ही गेंद पर ऑफ साइड में चौका लगाकर KKR को मैच जिता दिया. इस मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करने के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

