राहुल-मिलर की पारी पर भारी पड़े गिल-बटलर, GT ने जीत का खाता खोला
केएल राहुल के लिए IPL 2026 की शुरुआत खराब रही थी. पहले दो मैचों में उन्होंने टीम को काफी निराश किया. गुजरात के खिलाफ राहुल की पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई.

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने पहला मैच जीत लिया है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बैटर केएल राहुल और डेविड मिलर अलग ही रंग में दिखे. इन दोनों की इनिंग्स के बावजूद दिल्ली इस मैच को 1 रन से हार गई. राहुल ने 92 रनों की पारी खेली, और मिलर ने 41 रन बनाए.
211 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े. निसांका 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद, केएल राहुल ने दिल्ली की पारी को आगे बढ़ाया. उन्होंने 29 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. यह इस सीजन उनका पहला पचासा है.
गुजरात के खिलाफ मैच में राहुल ने एक छोर पर टिककर अटैकिंग बैटिंग की. उन्होंने 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. जब तक वह क्रीज पर थे दिल्ली को जीत की उम्मीद थी. 17वें ओवर में वो 92 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के उड़ाए.
स्ट्रगल कर रहे थे राहुलकेएल राहुल के लिए IPL 2026 की शुरुआत खराब रही थी. पहले दो मैचों में उन्होंने टीम को काफी निराश किया. LSG के खिलाफ मुकाबले में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. मुंबई के खिलाफ उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया.
ये भी पढ़ें: GT के इस धाकड़ बैटर की फॉर्म में वापसी, गिल की टेंशन जरूर दूर करेगी!
एक रन से हारी दिल्लीमैच की बात करें तो गुजरात ने दिल्ली को मैच जीतने के लिए 211 रनों का टारगेट दिया था. दिल्ली ने बड़ी दिलेरी से टारगेट का पीछा किया. केएल राहुल के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने टीम को होप दी. वो इंजर्ड होने के बाद दोबारा बैटिंग करने आए, और 20 गेंद में 41 रनों की पारी खेली. पर मैच की आखिरी बॉल पर वो कोई रन बना पाए, और गुजरात की टीम ने यह मैच 1 रन से अपने नाम कर लिया.
GT ने दर्ज की पहली जीतIPL 2026 में गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उसे पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. पंजाब ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीता था. वहीं, दूसरे मैच में टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रनों से हार गई थी. अब 12 अप्रैल को GT की टीम अपना चौथा मैच LSG के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ में होगा.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

