GT के इस धाकड़ बैटर की फॉर्म में वापसी, गिल की टेंशन जरूर दूर करेगी!
शुभमन गिल के साथ Jos Buttler ने 32 गेंदों पर 60 रनों की पार्टनरशिप की. इसमें से 52 रन अकेले उनके ही बल्ले से आए.

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस (GT) के लिए जोस बटलर (Joss Buttler) की फॉर्म टेंशन देने वाली थी. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में टीम का ये सिरदर्द दूर हो गया. बटलर ने मैच में जोरदार बैटिंग करते हुए फिफ्टी मारी. वो टूर्नामेंट में पहली बार कॉन्फिडेंस में नजर आए.
फर्स्ट विकेट डाउन होने के बाद बैटिंग करने आए बटलर ने जोरदार शुरुआत की. उन्होंने मुकेश कुमार की बॉलिंग पर जमकर रन बनाए. बटलर ने मुकेश की गेंदों पर 4 छ्क्के जड़े. इसके अलावा उन्होंने एक छ्क्का अक्षर पटेल पर भी लगाया.
24 गेंदों पर जड़ी फिफ्टीदिल्ली के खिलाफ बटलर ने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. 24 गेंदों पर बटलर ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. यह IPL 2026 में उनकी पहली हाफ सेंचुरी है. तेज-तर्रार बैटिंग करके शुभमन के साथ बटलर ने 32 गेंदों पर 60 रनों की पार्टनरशिप की. इसमें से 52 रन अकेले उनके ही बल्ले से आए. बटलर मैच में 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए.
दिल्ली से खास कनेक्शनजोस बटलर का दिल्ली से खास कनेक्शन है. वह इस टीम के खिलाफ रन बनाना पसंद करते हैं, ये हम नहीं डेटा भी कहता है. बटलर को दिल्ली की टीम और अरुण जेटली स्टेडियम खूब रास आता है. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 15 इनिंग्स में अब तक 562 रन बनाए हैं. इन 562 रनों में से 305 रन अरुण जेटली स्टेडियम में आए हैं.
ये भी पढ़ें: बुमराह के खिलाफ वैभव ने जो किया, सचिन 37 साल पहले ही कर चुके हैं
स्ट्रगल कर रहे थे बटलरइस मैच से पहले जोस बटलर IPL 2026 में स्ट्रगल कर रहे रहे थे. पंजाब और राजस्थान के खिलाफ मैचों में उन्होंने काफी धीमी बैटिंग की. PBKS के खिलाफ उन्होंने 38 रन बनाए, और RR के खिलाफ 26 रनों की पारी खेली. लेकिन, दिल्ली के खिलाफ बटलर ने जिस तरह से बैटिंग की वो दिखाता है कि उनका दिन हो तो कोई भी बॉलर नहीं बच पाता.
मैच में पहले बैटिंग करते हुए GT ने 4 विकेट पर 210 रन बनाए. ये इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर है. GT के टॉप स्कोरर कप्तान शुभमन गिल रहे. उन्होंने 45 गेंदों पर 70 रन बनाए. उनके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 55 और बटलर ने 52 रनों की पारियां खेलीं.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

