The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 rr coach kumar sangakkara reaction on captain riyan parag vaping controversy

RR के कोच रियान पराग से खुश नहीं! वेपिंग विवाद पर क्या बोले संगाकारा?

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन भले ही शानदार हो. लेकिन, टीम लगातार विवादों में भी घ‍िरी नज़र आई है. कप्तान Riyan Parag के वेपिंग विवाद को लेकर अब कोच Kumar Sangakkara को भी टीम को क्लियर मैसेज देना पड़ा है.

Advertisement
pic
1 मई 2026 (पब्लिश्ड: 06:47 PM IST)
Riyan Parag, IPL 2026, Rajasthan Royals
रियान पराग सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान वेपिंग करते दिखे थे. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ पॉइंट्स टेबल के टॉप 4 में नहीं हैं. इस सीजन टीम विवादों के मामले में भी टॉप पर ही है. पहले मैनेजर रोमी भि‍ंडर (Romi Bhinder) का मोबाइल कांड. इसके बाद कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का वेपिंग वाला कांड. लाजमी है कि टीम कल्चर को लेकर तो सवाल उठेंगे ही. लेकिन, अब इस पूरे मामले पर टीम के कोच कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkarra) सख्त हो गए हैं. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बहुत ही क्लि‍यर मैसेज दिया है. 

पराग की हरकत का पूरे टीम पर पड़ेगा असर

कप्तान रियान पराग के वेपिंग करते वीडियो ने सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि पूरी फ्रेंचाइजी को कठघरे में खड़ा कर दिया है. हालांकि, BCCI ने इस मामले में पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट देकर सख्ती दिखाई है. लेकिन, ये मामला सिर्फ एक प्लेयर तक सीमित नहीं रहने वाला है.

RR के कोच कुमार संगकारा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले टीम को साफ मैसेज दिया है. उन्होंने कहा,  

ऐसे विवाद टीम के लिए किसी भी तरह से पॉजिटिव नहीं हैं. खिलाड़ियों को यह याद रखना होगा कि टीम कल्चर बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है.

संगकारा का यह बयान सिर्फ एक रिएक्शन नहीं है. ये ड्रेसिंग रूम के भीतर चल रही हलचल का भी संकेत है. साफ है कि मैनेजमेंट अब ढील देने के मूड में नहीं है.

ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर कुमार ने वो कर दिखाया, जो बुमराह और शमी भी नहीं कर सके!

BCCI ने बंद नहीं किया है मामला

BCCI ने अपने बयान में यह भी साफ कर दिया कि वे फ्रेंचाइजी और उसके अधिकारियों पर भी कार्रवाई के विकल्प तलाश रहे हैं. सचिव देवजीत सैकिया ने भी संकेत दिए कि मामला अभी क्लोज नहीं हुआ है. यानी आने वाले दिनों में यह विवाद और बड़ा रूप ले सकता है. यानी इसका असर टीम के कैंपेन पर भी पड़ सकता है.

दिलचस्प बात ये है कि मैदान पर RR अभी भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है. लेकिन सवाल यही है कि क्या ड्रेसिंग रूम का माहौल उनकी इस रफ्तार पर असर डालेगा?  

संगाकारा ने पराग का बचाव करते हुए उनके हालिया प्रदर्शन की तारीफ जरूर की. उन्होंने कहा कि रियान की इंपैक्टपुल इनिंग ने मैच का मोमेंटम बदल दिया. लेकिन, सच यह भी है कि IPL में सिर्फ रन नहीं, अनुशासन भी मैच जिताता है. अब सबकी नजर एक मई को जयपुर में होने वाले मुकाबले पर है. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. 

वीडियो: भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर 3 विकेट झटके, कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()