The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 rcb vs kkr virat kohli scores 9th century in tournament

कोहली ने सच कर दी गावस्कर की भविष्यवाणी! वो कर दिखाया, जो गेल और वॉर्नर भी नहीं कर सके

IPL 2026 : RCB के ओपनर Virat Kohli ने लगातार दो डक के बाद सेंचुरी लगा दी. इसी के साथ उन्होंने T20 इतिहास में सबसे तेज 14 हजार रन भी पूरे कर लिए.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 01:42 AM IST)
Virat Kohli, IPL 2026, RCB vs KKR
विराट कोहली ने केकेआर के ख‍िलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेली. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli) को लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म नहीं रखा जा सकता. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनर ने लगातार दो डक के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख‍िलाफ एक बार फिर चेज मास्टर वाली पारी खेल दी. उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने IPL में अपनी 9वीं सेंचुरी लगा दी. हालांकि, इनिंग्स ब्रेक के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने ये भविष्यवाणी की थी कि कोहली इस बार चेज के दौरान सेंचुरी लगाएंगे. विराट ने उनकी इस बात को सच साबित कर दिया. 

चेज मास्टर वाले अंदाज में दिखे कोहली

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन बनाए. इस दौरान अंगकृष रघुवंंशी ने 70 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली. वहीं, लगातार दो मैच में खाता खोलने में विफल रहे RCB के ओपनर विराट कोहली ने सिंगल के साथ पारी की शुरुआत की. सिंगल लेने के बाद वो काफी अनिमिटेड भी नज़र आए. मानो लगातार दो डक से पीछा छूटने को सेलिब्रेट कर रहे हों. लेकिन, इसके बाद तो जैसे उनकी पारी को पंख लग गए. कोहली अपनी 9वीं सेंचुरी वाली पारी के दौरान विंंटेज अंदाज में नज़र आए.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या और MI के बीच सब ठीक नहीं! सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक हाफ चांस दिया. लेकिन, रोवमन पॉवेल कवर्स पर गेंद को होल्ड नहीं कर सके. पॉवेल ने जंप लगाकर गेंद को हाथ में पकड़ भी लिया. लेकिन, शॉट में पावर होने के कारण वो हाथ से छिटक गई. फिर क्या था. कोहली ने इस जीवनदान का खूब लुत्फ उठाया. अंत तक एक बार फिर चेज मास्टर वाले अंदाज में 5 बॉल रहते मैच जीत लिया. हालांकि, इस दौरान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 

विराट ने बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया

विराट ने T20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे कर लिए. इससे पहले, ये रिकॉर्ड RCB के पूर्व बैटर क्रिस गेल के नाम था. गेेल ने ये कारनामा 423 पारियों में किया था. लेकिन, विराट ने महज 409 इनिंग्स में ये उपलब्ध‍ि हासिल कर ली. गेल के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने इस माइलस्टोन को पूरा करने के लिए 431 पारियां ली हैं. इसके अलावा, विराट IPL में भी सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर बन गए. अब उनके नाम IPL में 9 सेंचुरी हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने 7 सेंचुरीज लगाई हैं.   

वीडियो: अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में लगाई सेंचुरी, कौन से रिकॉर्ड्स तोड़े?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()