पंजाब ने IPL 2026 का पहला मैच जीता, पर कप्तान श्रेयस अय्यर क्यों नप गए?
IPL कोट ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत अगर मिनिमम ओवर रेट का नियम टूटा, तो कप्तान की जिम्मेदारी बनती है. इसी वजह से अय्यर पर 12 लाख रुपये का फाइन लगा है.

पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2026 का पहला मैच तो लिया, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को चुंगी लगी गई है. अय्यर पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है. वजह? टीम का ओवर रेट स्लो रहा.
श्रेयस अय्यर पर लगे फाइन पर IPL की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट भी आया. जिसमें बताया गया,
“श्रेयस अय्यर को उनकी टीम के स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये का फाइन लगाया गया है. ये उनकी टीम का सीजन का पहला ऑफेंस था, इसलिए सिर्फ इतना ही जुर्माना लगा है.”
IPL कोट ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत अगर मिनिमम ओवर रेट का नियम टूटा, तो कप्तान की जिम्मेदारी बनती है. पिछले सीजन में भी श्रेयस की टीम दो बार इस चक्कर में फंसी थी. पहली बार 12 लाख, दूसरी बार 24 लाख रुपये का फाइन पड़ा था. पंजाब किंग्स को अब ओवर रेट पर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा, वरना आगे के मैच से पेनल्टी लंबी लगेगी.
मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो पंजाब की टीम को गुजरात ने 163 रनों का टारगेट दिया था. टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही. लेकिन 15वें ओवर तक टीम का स्कोर 6 विकेट पर 118 रन हो गया. लेकिन एक एंड पर ऑस्ट्रेलियन डेब्यूटेंट कूपर कौनली खड़े रहे. उन्होंने 44 गेंदों पर नॉट आउट 72 रन बनाए. अपनी में कौनली ने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. और पंजाब को मैच जीताकर ही सांस ली.
प्रभसिमरन सिंह के साथ उन्होंने 76 रनों की पार्टनरशिप की. आखिर में जेवियर बार्टलेट के साथ 21 रनों की छोटी लेकिन अहम साझेदारी भी लगाई. पंजाब ने 5 गेंद बाकी रहते 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.
मैच में श्रेयस खुद भी थोड़े टेंशन में रहे. रन चेज के दौरान नॉन-स्ट्राइकर एंड पर वो खड़े थे, तभी कूपर कौनली ने जोरदार ड्राइव मारी. बॉल सीधे अय्यर की कलाई पर जा लगी. इंजरी स्केयर था, लेकिन बाद में श्रेयस ने कहा,
“हाथ अब ठीक है. कुछ जिंक्स नहीं करना चाहता.”
मतलब, उनकी चोट गंभीर नहीं है. पंजाब किंग्स की जीत अच्छी शुरुआत है. टीम अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेलेगी. वहां भी अगर ओवर रेट स्लो रहा तो फाइन और बढ़ सकता है. श्रेयस अय्यर अच्छे कप्तान हैं, लेकिन टीम को फील्डिंग में थोड़ी तेजी लानी होगी. मैच में रणनीति, प्लेयर चॉइस सब ठीक था, लेकिन ये छोटी-छोटी गलतियां महंगी पड़ रही हैं.
वीडियो: RR के रवींद्र जडेजा CSK के खिलाफ मैच में क्यों हुए इमोशनल?

.webp?width=60)
