The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 Punjab Kings on top mid season without being in contest of orange and purple cap

न ऑरेंज कैप, न पर्पल कैप की रेस; फिर भी क्यों टॉप पर है पंजाब किंग्स?

IPL 2026 : पंजाब किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है. टीम ने 7 में से 6 मुकाबले जीत लिए हैं. हालांकि, इसके बावजूद न ही कोई प्लेयर ऑरेंज कैप की रेस में है और न ही कोई बॉलर पर्पल कैप की रेस में कहीं स्टैंड करता है. ये पूरी टीम एफर्ट का नतीजा है.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 12:06 AM IST)
Shreyas Iyer, PBKSvsDC
श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 71 रन ठोके. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम सरपट दौड़ रही है. आधा टूर्नामेंट खत्म हो चुका है. पंजाब की टीम अब तक अजेय है. पि‍छले सीजन फाइनल में मिली हार उनकी इस टूर्नामेंट की अंतिम हार है. इस सीजन टीम ने सिर्फ एक पॉइंट बारिश के कारण गंवाया है.

25 अप्रैल को पंजाब के बॉलर्स बुरी तरह कूटे गए. हालांकि, बैटर्स ने हिसाब चुकता कर लिया. पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल ने 150 ठोक दिए. दिल्ली की टीम ने स्कोरबोर्ड पर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर टांग दिया. हालांकि, पंजाब के बैटर्स भी कहां मानने वाले थे. उन्होंने इस ऐतिहासिक रन चेज को 7 गेंद रहते पूरा कर लिया.

एक प्लेयर पर निर्भरता नहीं

दरअसल, पंजाब की इस अनबीटन जर्नी की एक खास बात है. पंजाब का न ही कोई बैटर ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में है. न ही कोई बॉलर पर्पल कैप की रेस में टॉप 20 में है. फिर भी टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है. इसका सबसे कारण है टीम का ऑलराउंड एफर्ट. टीम किसी भी एक ख‍िलाड़ी पर निर्भर नहीं है. हालांकि, यही उनकी ताकत भी है.

25 अप्रैल को तो पंजाब किंग्स ने इतिहास ही रच दिया. टीम ने IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज मुकम्मल कर दिया. कमाल की बात ये है कि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड पंजाब के नाम ही था. अब उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड बेहतर कर दिया. 264 रन के टारगेट को चेज करते हुए पंजाब की टीम कभी भी मैच से आउट दिखी ही नहीं.

ये भी पढ़ें : एनगिडी को चोट लगी, दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में कैसे अस्पताल पहुंचाया?

टॉप 4 बैटर्स रेड हॉट फॉर्म में हैं

इस सीजन टीम के टॉप 4 बैटर सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं. दिल्ली कैपिटल्स के ख‍िलाफ कूपर कॉनोली कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन, दोनों ओपनर्स प्रभसिमरन और प्रियांश ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई. आधा मैच वहीं खत्म हो गया था.

प्रभसिमरन ने महज 26 गेंदों में 76 रन बनाए. वहीं, प्रियांश ने 17 गेंदों में 43 रन कूट दिए. दोनों प्लेयर इस सीजन टॉप फॉर्म में हैं. प्र‍भसिमरन ने जहां इस सीजन अब तक 287 रन बनाए हैं. प्रियांश आर्या ने 254 रन बना लिए हैं. दोनों की जोड़ी इस सीजन टॉप फॉर्म में है.

इनके अलावा, सरपंच श्रेयस अय्यर भी रेड हॉट फॉर्म में हैं. विराट कोहली के बाद अगर किसी के सिर अगर चेज मास्टर का ताज सजाना हो, तो वो श्रेयस अय्यर ही होंगे. इस अहम मुकाबले में भी श्रेयस ने महज 36 गेंदों में 71 रन ठोक दिए. वहीं, इस सीजन अब तक वो 279 रन बना चुके हैं.

कुल मिलाकर पंजाब की टीम इस सीजन पूरे डोमिनेशन के साथ खेल रही है. सरपंच श्रेयस बल्ले से रन बनाकर लीड कर रहे हैं. ऐसे में अगर दावेदारों की बात होगी तो RCB दूसरे नंबर पर ही होगी. इस सीजन टॉप पर पंजाब किंग्स ही है. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने पंजाब के खिलाफ कितने विकेट लिए? मुंबई इंडियंस किस फैसले पर विचार कर रही है?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()