The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • delhi police created a green corridor in 11 minutes after lungi ngidi injured in ipl

एनगिडी को चोट लगी, दिल्ली पुलिस ने 11 मिनट में कैसे अस्पताल पहुंचाया?

एनगिडी की चोट के बाद तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया. उनकी हालत देखकर उन्हें फौरन अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंची.

Advertisement
pic
25 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 09:39 PM IST)
delhi police created a green corridor in 11 minutes after lungi ngidi injured in ipl
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को तुरंत अलर्ट किया गया. (फोटो- PTI/इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL के इतिहास में पहली बार किसी प्लेयर को इतनी गंभीर चोट लगी कि उसे एंबुलेंस से सीधे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा. पंजाब किंग्स (PBKS) वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (DC) मैच में लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) इंजर्ड हो गए. उनके सिर में चोट लगी थी. जिसके बाद मैदान पर एंबुलेंस आई, और उन्हें 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया. राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक के पीक आवर्स में दिल्ली पुलिस का ये कमाल अब चर्चा में है.

एनगिडी की चोट के बाद तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया. उनकी हालत देखकर उन्हें फौरन अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया. अस्पताल चुना गया राजेंद्र नगर का बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल.

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को तुरंत अलर्ट किया गया. पीक आवर का समय था, सड़कें भरी हुई थीं. फिर भी पुलिस ने शानदार काम दिखाया. एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह ने कंट्रोल रूम को निर्देश दिए. पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लिया. अलग-अलग पॉइंट्स पर पुलिस टीमें तैनात की गईं. ट्रैफिक रोका, सिग्नल बदले और एम्बुलेंस के लिए पूरा रास्ता खाली कर दिया गया.

नतीजा? सिर्फ 11 मिनट में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंच गई. दिल्ली जैसी व्यस्त सड़कों पर इतने कम समय में ये काम करना सच में कमाल की बात है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ तारीफ हो रही है.

अस्पताल पहुंचने के बाद लुंगी एनगिडी का इलाज शुरू हुआ. डॉक्टरों ने उनकी पूरी जांच की. स्कैन्स हुए. अच्छी खबर ये है कि उनकी हालत स्थिर है. कोई गंभीर चोट नहीं लगी. वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही डिस्चार्ज हो सकते हैं.

तीसरे ओवर में हुई घटना

मैच में पंजाब की टीम 265 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी. पारी के तीसरा अक्षर पटेल करने आए. तीसरी गेंद पर पंजाब के बैटर प्रियांश आर्या ने मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेला. गेंद हवा में थी और वहां पर एनगिडी मौजूद थे. उन्होंने कैच लपकने की पूरी कोशिश की, पीछे दौड़े, पर कैच पकड़ नहीं पाए. वो जमीन पर उलटा गिरे. इस दौरान उनके सिर का पिछला हिस्सा ग्राउंड पर जोर से टकरा गया.

एनगिडी ग्राउंड पर गिरने के बाद उठ नहीं पाए. वो काफी दर्द में थे. वो बोल नहीं पा रहे थे. उन्होंने आंखें बंद कर लीं. फिजियो ग्राउंड पर आए उन्होंने इलाज किया. लेकिन, एनगिडी खड़े नहीं हो पाए. उन्हें स्ट्रेचर पर भी ले जाने की कोशिश की गई, जो नाकाम रही. बाद में एम्बुलेंस के जरिए ग्राउंड से बाहर ले जाया गया.

दिल्ली के टीम पंजाब के खिलाफ ये मैच तो हार गई. लेकिन फ्रेंचाइजी ने चोटिल एनगिडी पर अपडेट शेयर किया. टीम के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है. एनगिडी को जल्द डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

वीडियो: आईपीएल 2026 में अभी तक रियान पराग का बल्ला नहीं चला, टीम क्या गणित लगा रही?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()