The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 punjab kings gujarat titans match rashid khan mohammed siraj big threat to pbks

श्रेयस अय्यर की टीम के लिए शुभमन गिल की GT के चार बॉलर ही काफी होंगे!

Gujarat Titans और Punjab Kings के बीच IPL में 6 मैच हुए हैं. इन मैचों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब दोनों में से कोई एक टीम लगातार 2 मैच जीती हो.

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 06:47 PM IST)
Ipl 2026, pbks vs gt, punjab king vs gujarat titans, rahid khan, kagiso rabada,
पिछले सीजन पंजाब किंग्स की टीम रनर-अप रही थी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमाने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पंजाब के गढ़ न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. पिछले सीजन की रनर-अप रही पंजाब की टीम इस मैच में जीत से शुरुआत करना चाहेगी. पर क्या उनके लिए ये करना आसान होगा? गुजरात टाइटंस की टीम को देखते हुए ये कहना मुश्किल है. GT के चार बॉलर्स श्रेयस अय्यर की टीम का खेल बिगाड़ सकते हैं.

राशिद खान बड़ा खतरा

पंजाब की टीम के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द गुजरात के स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) होंगे. वह अपनी लेग स्पिन और गुगली से बैटर्स को डिसीव करने का दम रखते हैं. उनके पास IPL में खेलने का काफी एक्सपीरिएंस भी है.

राशिद इस टूर्नामेंट में अब तक 158 विकेट ले चुके हैं. पंजाब के खिलाफ जब वह उतरेंगे, तो बैटर्स के लिए रन बनाना इतना आसान नहीं होगा. आंकड़ों पर नजर डालें तो पाएंगे कि पंजाब के खिलाफ खेलना उनको बहुत रास आता है. राशिद खान ने IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 मैच खेले हैं. जिसमें उन्हें 25 विकेट मिले हैं. 

इस टीम के खिलाफ राशिद का बेस्ट स्पेल 12 रन देकर 3 विकेट है. IPL में राशिद खान पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को 2 बार आउट कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने एक बार प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) को भी आउट किया है. पिछले सीजन श्रेयस और प्रियांश ने धुआंधार बैटिंग की थी.

सिराज देंगे चुनौती

गुजरात के पास टीम इंडिया के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज भी हैं. वो अपनी पेस से पंजाब के बैटर्स को परेशान कर सकते हैं. IPL में पंजाब के खिलाफ सिराज ने 11 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. इस टीम के खिलाफ उनका बेस्ट फिगर 21 रन देकर 4 विकेट है. मैच के दौरान सिराज भी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर को टारगेट करना चाहेंगे. वह IPL में श्रेयस को 2 बार आउट कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग नहीं की, KKR के कप्तान ने अब बताई वजह

रबाडा भी कम नहीं

गुजरात टाइटंस के फास्ट बॉलर कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी पंजाब को मुश्किल में डाल सकते हैं. वह पंजाब किंग्स के लिए भी 3 सीजन खेल चुके हैं. रबाडा पंजाब के कई प्लेयर्स की कमजोरियों को जानते होंगे. इस मैच में वह अपनी पूरानी टीम की कजोरियों का फायदा उठाना चाहेंगे.

आंकड़े भी बताते हैं कि तो रबाडा पंजाब के लिए खतरा रहे हैं. IPL में रबाडा पंजाब किंग्स के खिलाफ 8 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं. पंजाब के खिलाफ 36 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट फिगर है.

प्रसिद्ध कृष्णा भी चैलेंज

पिछले सीजन प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने सबसे ज्यादा विकेट्स लिए थे. IPL में पंजाब के खिलाफ उन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट फिगर 29 रन देकर 3 विकेट है. 

IPL 2025 में प्रसिद्ध ने शानदारी बॉलिंग की थी. उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे. इस बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उन्हें पर्पल कैप भी मिली थी. 31 मार्च को जब प्रसिद्ध पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो गुजरात की टीम उनसे पिछले सीजन वाली परफॉर्मेंस की ही उम्मीद करेगी.

टीमों की राइवलरी

IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की राइवलरी पर भी नजर डाल लेते हैं. टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 बार पंजाब जीती है. और तीन मैच गुजरात टाइटंस के नाम रहे हैं. यहां एक और बात गौर करने वाली है. 6 मैचों में कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब दोनों में से कोई एक टीम लगातार 2 मैच जीती हो. कुल मिलाकर, इस मैच में जब पंजाब और गुजरात की टीमें आपस में भिड़ेंगी, तो एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी होगी.  

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()