The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 Cameron Green not bowl against Mumbai Indians KKR captain Ajinkya Rahane explains

कैमरन ग्रीन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बॉलिंग नहीं की, KKR के कप्तान ने अब बताई वजह

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मैच में केकेआर (KKR) के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने बॉलिंग नहीं की. मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इसकी वजह बताई.

Advertisement
pic
30 मार्च 2026 (अपडेटेड: 30 मार्च 2026, 03:23 PM IST)
 IPL 2026, Ajinkya Rahane, Ajinkya Rahane on cameron Green,
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कैमरन ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में केकेआर के धांसू ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए 10 गेंदों पर 18 रन बनाए. इस इनिंग के दौरान उन्होंने एक चौका और एक छ्क्का लगाया. ग्रीन बैटिंग करते वक्त एकदम फिट लगे. बाद में वह फील्डिंग करने भी आए. लेकिन, मुंबई की पारी के दौरान कैमरन ग्रीन ने बॉलिंग नहीं की. उनके गेंदबाजी नहीं करने से हर कोई हैरान था. ऐसे में सवाल उठता है क्या केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने उनसे जानबूझकर बॉलिंग नहीं करवाई?

रहाणे ने वजह बताई

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान अजिंक्य रहाणे ने इस मामले पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा,

हमें बैलेंस देखना होगा. ऐसे प्लेयर जो हमारे लिए बेहतर बॉलिंग कर सकें. बैटिंग के हिसाब से हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन गेंदबाजी में बैलेंस बनाना जरूरी है. उम्मीद है ग्रीन जल्द ही बॉलिंग करना शुरू कर देंगे.

इस दौरान जब रहाणे से पूछा गया कि कैमरन ग्रीन ने मैच में गेंदबाजी क्यों नहीं की? इस सवाल के जवाब में केकेआर के कप्तान ने कहा,

यह सवाल आपको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए.

वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 मार्च को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले पर जवाब दिया. सीए ने अपने बयान में कहा, केकेआर को बहुत पहले बता दिया गया था कि ग्रीन पीठ में चोट के कारण आईपीएल में शुरुआत के 10-12 दिनों तक गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पोकपर्सन के मुताबिक,

कैमरन ग्रीन की पीठ के निचले हिस्से में चोट है. जिसका इलाज चल रहा है. इस वजह से उन्हें कुछ समय के लिए बॉलिंग से दूर रहना होगा. केकेआर को इसके बारे में बता दिया गया है.

सबसे महंगे प्लेयर

कैमरन ग्रीन आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर रहे थे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. मौजूदा समय में ग्रीन दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. वह धुआंधार बल्लेबाजी करने के अलावा, मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं. आईपीएल के 19वें सीजन में ग्रीन केकेआर के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: PSL में हुई बॉल टेंपरिंग, शाहीन अफरीदी बोले मुझे कुछ नहीं पता

वहीं, अगर मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच खेल गए मैच की बात करें, तो इस मुकाबले में पावरफुल बैटिंग देखने को मिली. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 220 रन बनाए. कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 67 और अंगकृष रघुवंशी ने 51 रनों पारी खेली. केकेआर ने मुंबई को मैच जीतने के लिए 221 रनों का टारगेट दिया.

इस बड़े टोटल को चेज करने में हार्दिक की टीम पीछे नहीं रही. रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन की धुआंधार पारियों के चलते मुंबई ने 221 रनों का टारगेट 19वें ओवर में हासिल कर लिया. हिटमैन ने आतिशी बैटिंग करते हुए 38 गेंदों पर 78 रन जड़े. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के उड़ाए. इसके अलावा, रिकल्टन ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 43 गेंदों पर 81 रन बनाए. इस पारी में रिकल्टन 4 चौके और 8 छक्के लगाए.

मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत खास रही. यह आईपीएल में मुंबई का अपना सबसे बड़ा रन चेज है. इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के पहले मैच में 14 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया. साल 2012 के बाद से मुंबई की टीम आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीती थी. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()