The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 pbks vs mi Punjab Kings faced 5th straight defeat can team still qualify in playoffs

पंजाब किंग्स की लगातार 5वीं हार, क्या अब भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है?

IPL 2026 के फर्स्ट हाफ में पंजाब किंग्स सबसे आसानी से प्लेऑफ में पहुंचती दिखाई पड़ रही थी. लेकिन, लगातार 5 मुकाबलों में मिली हार ने टीम का पूरा गण‍ित बिगाड़ दिया है. टीम के लिए अब टॉप 4 में जगह बनाने की राह आसान नहीं होने वाली है.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 01:17 AM IST)
Shreyas Iyer, Punjab Kings, MIvsPBKS
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम लगातार 5 मैच हार गई. (फोटो-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 के फर्स्ट हाफ में पंजाब किंग्स सबसे आसानी से प्लेऑफ में पहुंचती दिखाई पड़ रही थी. शुरुआती 7 मैचों में पंजाब किंग्स अजेय थी. टीम ने 6 मुकाबले जीत लिए थे. वहीं, केकेआर के ख‍ि‍लाफ एक मैच बारिश के कारण धुल गया था. लेकिन, लगातार 5 मुकाबलों में मिली हार ने टीम का पूरा गण‍ित बिगाड़ दिया है. टीम के लिए अब टॉप 4 में जगह बनाने की राह आसान नहीं होने वाली है.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पर टॉप 4 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. 14 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस के ख‍िलाफ मिली 6 विकेट से हार ने पंजाब की उम्मीदों पर बड़ा झटका दिया है.

मैच में क्या हुआ?

पहले बैटिंग करते हुए पंजाब की टीम 8 विकेट पर 200 रन बनाने में सफल रही. इस दौरान ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. लेकिन, उनका विकेट गिरने के बाद टीम मोमेंटम गवांती चली गई. इस दौरान शार्दुल ठाकुर ने जबरदस्त बॉलिंग की. 12वें ओवर से 17वें ओवर के बीच शार्दुल ने 3 ओवर डाले और इस दौरान पंजाब के 4 बैटर्स को पवेलियन की राह दिखा दी. इसमें प्रभसिमरन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर का विकेट भी शामिल था.

वहीं, पंजाब की ओर से अपना पहला मुकाबला खेल रहे अजमतुल्लाह ओमरजई ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने तेजतर्रार 38 रन जोड़े, जिसके कारण टीम 200 तक पहुंच सकी. पहली पारी के बाद ये टोटल आसानी से डिफेंडेबल लग रहा था. मुंबई की शुरुआत भी वैसी ही रही थी. लग रहा था टीम ये मुकाबला आसानी से हार जाएगी. लेकिन, तिलक वर्मा की धुआंधार बैटिंग ने मैच का रुख पलट दिया. तिलक ने महज 33 गेंदों में नाबाद 75 रन ठोक दिए. उन्होंने एक गेंद रहते ही मैच खत्म कर दिया.  

ये भी पढ़ें : प्रभसिमरन सिंह को मिले दो जीवनदान, मुंबई को ये रन भारी पड़ने वाले हैं

पंजाब के लिए प्लेऑफ का गण‍ित?

ये पंजाब की इस सीजन लगातार 5वीं हार है. 2020 के बाद से ये पहली बार है जब पंजाब किंग्स की टीम लगातार 5 मैच हारी हो. हालांकि, शुरुआती 7 में से 6 मुकाबला जीतने के कारण टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. उनका अगला मुकाबला अब टेबल टॉपर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ 17 मई को है. ऐसे में अब भी उनके पास प्लेऑफ में सभी स्पॉट पर जगह बनाने का मौका है.

पंजाब किंग्स अब भी प्लेऑफ में चारों स्पॉट हासिल कर सकती है. साथ ही इस रेस से बाहर भी हो सकती है.  टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 13 अंक हासिल किए हैं. ऐसे में बचे हुए दो मैचों में टीम के रिजल्ट्स का क्या असर होगा वो विस्तार से देखते हैं.

  • पहली संभावना : 2 जीत
    अगर पंजाब किंग्स अगले दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके कुल 17 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में टीम आसानी से प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लेगी. उन्हें 17 मई को RCB और 23 मई को LSG से भ‍िड़ना है.
  • दूसरी संभावना : 1 जीत, 1 हार
    अगर पंजाब किंग्स एक मैच जीतती है और एक हार जाती है तो उनके कुल 15 पॉइंट्स होंगे. मतलब क्वालिफिकेशन अब उनके हाथों में नहीं होगा. उन्हें दूसरे टीमों के रिजल्ट्स और नेट रन रेट पर आश्रि‍त होना होगा.
  • तीसरी संभावना : 2 हार
    अगर पंजाब किंग्स की टीम अगले दोनों मैच हार जाती है तो उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. 10 टीमों के IPL सीजन में अब तक कोई भी टीम 13 या उससे कम पॉइंट्स के साथ टॉप 4 में जगह बनाने में सफल नहीं हुई हैै. 

पंजाब की टीम के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है. सबसे अहम मुकाबला उनका 17 मई को RCB के ख‍िलाफ है. लगातार 5 मुकाबले हारने के कारण टीम का कॉन्फ‍िडेंस लो है. वहीं, RCB अभी टेबल टॉपर है. ऐसे में इस मुकाबले में पंजाब की टीम डबल प्रेशर के साथ उतरेगी.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement

Advertisement

()