The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • prabhsimran singh half century 2 life lives pbks vs mi ipl 2026

प्रभसिमरन सिंह को मिले दो जीवनदान, मुंबई को ये रन भारी पड़ने वाले हैं

प्रभसिमरन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन बनाए. इस पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए. आखिरकार वह शार्दुल ठाकुर का शिकार बने.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:42 PM IST)
prabhsimran singh, ipl 2026, cricket news
प्रभसिमरन सिंह ने ठोकी फिफ्टी. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में प्रभसिमरन सिंह का बल्ला खूब चल रहा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाया. अगर प्रभसिमरन यह पारी न खेलते तो उनकी टीम की स्थिति और निराशाजनक हो सकती थी. इसी कारण उनकी टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंच पाई. इस अर्धशतक में प्रियांश का कमाल तो था ही, मुंबई की खराब फील्डिंग का भी उसमें अहम रोल था. मुंबई के खिलाड़ी जैसे प्रभसिमरन की फिफ्टी बनवाने के लिए खेल रहे थे.

प्रभसिमरन को मिला जीवनदान

प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए. उनकी और प्रियांश आर्या की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दी. महज 5.2 ओवर में टीम का स्कोर 50 के पार था. इसी समय प्रियांश आर्या आउट हो गए. लेकिन, प्रभसिमरन टिके रहे. अपनी अर्धशतकीय पारी में प्रभसिमरन सिंह को दो बार जीवनदान मिला. दूसरे ओवर में प्रभसिमरन केवल 5 रन बनाकर खेल रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन ने शॉट खेला, गेंद बाहरी किनारे पर लगी और स्लिप की ओर गई. नमन धीर के पास कैच लेने का आसान मौका था, लेकिन वह कैच ले नहीं पाए.  

7वें ओवर में कॉर्बिन बॉश खुद ही एक अच्छा मौका बनाया. ओवर की 5वीं गेंद पर प्रभसिमरन सिंह ने ड्राइव करने की कोशिश की, लेकिन कंट्रोल खो बैठे. गेंद को सामने की ओर खेला, बॉश को इसकी उम्मीद नहीं थी. उन्होंने दोनों हाथ आगे करके कैच लेने की कोशिश की. लेकिन, कैच उनके हाथों से निकल गया. इस समय प्रभसिमरन केवल 22 रन के स्कोर पर ही थे.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी जल्द इंडियन टीम की जर्सी में दिखेंगे, BCCI ने दिया बड़ा मौका! 

मुंबई इंडियंस के कोच भी नाराज

मुंबई इंडियंस की फील्डिंग को लेकर उनके फील्डिंग कोच कार्ल्स हॉप्किंस भी निराश दिखे. मैच के दौरान ही ब्रॉडकास्टार्स से बात करते हुए उन्होंने कहा,

फील्डिंग खेल का अहम हिस्सा है. प्रैक्टिस और मैच में स्थिति अलग होती है. टेक्निक वही होती है, लेकिन मैच का दबाव उसे और मुश्किल बना देता है. खिलाड़ियों को मुश्किल स्थिति में कंट्रोल रखना सीखना होगा. कैच की वजह से जब पार्टनरशिप बन जाती है तो उसका नुकसान होता है. 

प्रभसिमरन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 32 गेंदों में 57 रन बनाए. इस पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए. आखिरकार वह शार्दुल ठाकुर का शिकार बने. शार्दुल की गेंद पर वह प्रभसिमरन को ही कैच दे बैठे. लेकिन उनकी पारी ने टीम की बहुत मदद की. 

प्रभसिमरन और प्रियांश ने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर एक जोड़ी के रूप में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने 976 रनों की साझेदारी की थी. प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन 400 से अधिक रन बना लिए हैं, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है. इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें इंडिया ए में भी जगह मिली है.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()