The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 No one knows which number delhi capitals captain axar patel should bat

क्या अक्षर DC की कमजोर कड़ी बन रहे? कप्तान को खुद नहीं पता, किस नंबर पर करनी है बैटिंग

इस सीजन अक्षर पटेल (Axar Patel) हाईएस्ट स्कोर 26 रन नॉट आउट रहा. जो, उन्होंने RCB के खिलाफ बनाया था. इसके बाद, वह जब कभी ग्राउंड पर उतरे, तो टीम को निराश किया. IPL 2026 में उन्होंने 11 मैचों में 44 रन बनाए हैं.

Advertisement
pic
8 मई 2026 (अपडेटेड: 8 मई 2026, 10:21 PM IST)
Axar patel, Axar Patel batting struggles, Delhi Capitals home defeats 2026, Hemang Badani Kotla pitches, DC losing streak four matches, Axar Patel role confusion, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings,
IPL 2026 में अक्षर पटेल फ्लॉप (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अक्षर पटेल (Axar Patel) मझे हुए क्रिकेटर हैं. अक्षर 2014 से IPL में एक्टिव हैं. यानी IPL में यह उनका 13वां सीजन है. मौजूदा समय में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स को लीड कर रहे हैं. उन्हें IPL 2025 में DC का कप्तान बनाया गया था. मौजूदा सीजन में अक्षर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम स्ट्रगल कर रही है. इसके अलावा खुद अक्षर भी बैटिंग और बॉलिंग में लय नहीं पकड़ पाए हैं. उनका स्ट्रगल करना दिल्ली की टीम को भारी पड़ रहा है. 8 मई को KKR के खिलाफ मैच में भी उन्होंने निराश किया. वह 22 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. 

स्ट्रगल कर रही दिल्ली

IPL 2026 में अक्षर पटेल की कप्तानी में DC ने जोरदार शुरुआत की. दिल्ली ने शुरुआत के दोनों मैचों में LSG और मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी. DC ने शुरुआत में जो दबंगई दिखाई उससे लगा कि टीम इस साल प्लेऑफ तक आराम से पहुंचेगी. लेकिन, इसके बाद DC की लय बिगड़ गई. टीम अगले 8 मैचों में से सिर्फ 2 मुकाबले जीती और 6 हार गई.

ये भी पढ़ें: ‘गंभीर की कोचिंग से प्लेयर्स खुश नहीं’, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप

इन 6 मैचों में से 4 मुकाबले DC ने अपने होम ग्राउंड पर हारे. अब दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस दूर की कौड़ी नजर आ रही है. अक्षर पटेल की टीम अब तक 10 मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं. प्लेऑफ की रेस में शामिल होने के लिए कम से कम 16 पॉइंट्स का जादुई आंकड़ा छूना होता है. लेकिन, अब यह आंकड़ा दिल्ली की पहुंच से दूर दिख रहा है.

अक्षर को अपना बैटिंग नंबर पता नहीं

IPL 2026 में अक्षर पटेल बैटिंग में कुछ खास नहीं कर पाए. बीते सीजन उन्होंने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 12 मैचों में 263 रन बनाए थे. कुछ ऐसी ही परफॉर्मेंस की इस सीजन भी उम्मीद थी. लेकिन, मौजूदा टूर्नामेंट में कप्तान होते हुए अक्षर पटेल अपना बैटिंग नंबर तय नहीं कर पाए. IPL 2026 में वह अब तक 4,5, 6 और 8 नंबर पर बैटिंग कर चुके हैं. लेकिन, इस दौरान वह असर नहीं डाल पाए. वह तीन बार मैच में बैटिंग करने भी नहीं उतरे.

अक्षर की परफॉर्मेंस

IPL 2026 में अक्षर पटेल की बैटिंग फ्लॉप है. इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर नॉट आउट 26 रन रहा. ये स्कोर उन्होंने RCB के खिलाफ बनाया था. इसके बाद, वह जब कभी ग्राउंड पर उतरे उन्होंने अपनी बैटिंग से निराश किया. IPL 2026 में उन्होंने 11 मैचों में 44 रन बनाए हैं.

कुछ ऐसा ही हाल उनका बॉलिंग में भी रहा है. इस सीजन उन्होंने 11 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. 18 रन देकर 2 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस हैं. उनकी साधारण बॉलिंग की वजह से कई टीमों ने दिल्ली के खिलाफ खूब रन बनाए. DC के खिलाफ पंजाब किंग्स का 265 रनों का टारगेट चेज कर लेना टीम की कमजोर बॉलिंग लाइन-अप को बयां करता है.

वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()