धोनी अब IPL में नहीं दिखेंगे? CSK के कप्तान ऋतुराज के पास भी इसका जवाब नहीं
IPL 2026 में MS Dhoni इंजरी के कारण एक भी मैच नहीं खेल सके. लीग स्टेज के अंतिम मैच के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad से जब उनके फ्यूचर के बारे में पूछा गया, उनके पास कोई जवाब ही नहीं था.

IPL 2026 चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए ऑफिशियली खत्म हो गया है. एक सवाल अब भी जस का तस है. क्या महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अंतिम बार येलो जर्सी में दिखेंगे? इसका जवाब सिर्फ एक इंसान के पास है. खुद महेंद्र सिंह धोनी.
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) से यही अंतिम सवाल भी पूछा गया. 21 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 89 रनों से मिली हार के बाद सीजन, निराशा और इंजरी पर तो बात हुई ही. धोनी वाले सवाल से भी वो अछूते नहीं रह सके.
धोनी मेंटॉर वाले रोल में दिखेशायद इसका जवाब हम सभी को मिल चुका है. IPL 2025 के बाद एक निश्चितता थी कि धोनी की वापसी अगले सीजन में हो सकती है. IPL 2026 के बाद ये नहीं है.
वैसे ऋतुराज ने ये जरूर कहा है कि ये अगले सीजन उन्हें भी पता चलेगा. लेकिन, ये समझ आ चुका है कि माही अब दोबारा नहीं आएगा. ये अलग बात है कि इस सीजन इंजरी ने उन्हें ग्राउंड पर आने का मौका नहीं दिया.
हालांकि, ये भी सच है कि इस सीजन हमें प्लेयर थला नहीं, बल्कि मेंटॉर माही ही दिखे. लेकिन, CSK फैंस ये तब तक नहीं मानेंगे जब तक खुद थला न बोल दें कि ‘मैं पल दो पल का राही हूं’.
ये भी पढ़ें : रोहित और कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे? कोई गारंटी नहीं है
ऋतुराज ने धोनी को लेकर क्या कहा?बहरहाल, कप्तान ऋतुराज ने भी ये माना कि टीम के यंग्सटर्स के लिए वो काफी खुश हैं. माही के साथ उन्होंने जो समय इस सीजन बिताया, उससे काफी कुछ सीखे होंगे. सवाल ये भी पूछा गया कि क्या इस सीजन टीम ने माही को मिस किया? अब गायकवाड़ क्या बोलते? उन्होंने कहा,
बिल्कुल. उनके होने से बॉलर्स डरते हैं. क्रीज पर सिर्फ उनके होने से मोमेंटम बदल जाता है. अगले सीजन का नहीं पता. लेकिन, खुश हूं कि इस सीजन यंग्सटर्स को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला.
लेकिन, हमने ये पिछले सीजन भी देखा कि माही जबरदस्ती कोशिश कर रहे थे. साल भर खेल से दूर रहकर दो महीने लगातार खेलना. शरीर साथ नहीं देता है. यही कारण है कि अब यकीन होने लगा है कि माही दोबारा येलो जर्सी में बैट घुमाते एंटर करते नहीं दिखेंगे.
इंजरी ने भी किया काम खराबटीम तो वैसे धोनी ने पिछले साल सही ही बना ली थी. अपनी कमी को पूरा करने के लिए संजू सैमसन को भी ले आए. साथ ही कार्तिक और प्रशांत वीर जैसे टैलेंटेड यंग्सटर्स पर बड़ा इन्वेस्टमेंट भी किया. ये हो सकता है अगले सीजन में बड़ा दांव साबित हो.
लेकिन, इस साल इंजरी ने भी CSK के कैंपेन को बहुत अफेक्ट किया. CSK शुरुआती 3 मैच हारने के बावजूद अगले 8 में से 6 मैच जीत गई. लेकिन, टीम ने जैसे मोमेंटम बनाई. एक के बाद एक इंजरी होती ही चली गई. पहले खलील, फिर आयुष, फिर रामकृष्ण और अंत में ओवर्टन. विनिंग कॉम्बिनेशन बन ही नहीं सका. नतीजा टीम अंत में लगातार 3 अहम मुकाबले हारकर एलिमिनेट हो गई.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल की कप्तानी पर क्यों नहीं होती बात? IPL चैंपियन बनने की दावेदार GT भी है
क्या खत्म हो चुका है धोनी युग?लेकिन, बड़ी समस्या ये है कि ये लगातार तीसरा साल है, जब 5 बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. टीम ट्रांजिशन के फेज में है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि IPL 2027 से पहले टीम कैसे फिर रिबिल्ड करती है? हालांकि, इस बीच वो सवाल भी बना रहेगा. क्या CSK के फैंस अंतिम बार थला को पीली जर्सी में देख पाएंगे? या IPL के सबसे बड़े युग (धोनी युग) का अब अंत हो चुका है.
वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

