The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 gujarat titans vs chennai super kings match scorecard shubman gill hits 23 ball fifty

शुभमन गिल की कप्तानी पर क्यों नहीं होती बात? IPL चैंपियन बनने की दावेदार GT भी है

IPL 2026 : टीम इंडिया के टेस्ट और ODI कप्तान Shubman Gill T20 वर्ल्ड कप में टीम से बाहर हो गए थे. उनकी खराब फॉर्म और स्लो स्ट्राइक रेट ने उन्हें टीम में जगह नहीं दिलाई थी. लेकिन, IPL में इस सीजन शुभमन अलग ही अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं.

Advertisement
pic
21 मई 2026 (अपडेटेड: 21 मई 2026, 11:03 PM IST)
Shubman Gill, gujarat titans vs chennai super kings match scorecard
शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के ख‍ि‍लाफ महज 23 बॉल्स में फिफ्टी लगाई. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया की टेस्ट और ODI टीम के कप्तान हैं. लेकिन, टी20 टीम में वो अपनी जगह परमानेंट नहीं कर सके हैं. वजह प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी की कमी और स्लो स्ट्राइक रेट. लेकिन, IPL 2026 में शुभमन गिल एक नए अवतार में नज़र आ रहे हैं.

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस सीजन ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की है. लीग स्टेज में कंसिस्टेंसी से रन बनाते हुए शुभमन ऑरेंज कैप की रेस में भी दूसरे नंबर पर हैं. उनके आगे सिर्फ साई सुदर्शन हैं. हालांकि, इस सीजन 600 रन पूरा करने वाले गिल पहले प्लेयर हैं. साथ ही इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 160 के ऊपर ही रहा है.

21 मई को लीग स्टेज के अंतिम मुकाबले में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के ख‍ि‍लाफ गिल ने शानदार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने महज 37 बॉल्स में 64 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 23 बॉल्स में पूरी कर ली थी. उनकी जबरदस्त बैटिंग के दम पर टीम ने 229 रन बनाए. वहीं, इसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 140 रन पर सिमट गई. गुजरात ने ये मुकाबला 89 रनों से जीत लिया.

वर्ल्ड कप से ठीक पहले हो गए थे बाहर

शुभमन टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की टी20 टीम का भी हिस्सा थे. कोच गौतम गंभीर और सेलेक्शन कमिटी उन्हें सूर्या के उत्तराध‍िकारी के रूप में देख रही थी. लेकिन, इंजरी और कंस‍िस्टेंसी में कमी ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

ये पहला ही वाकया था, जब टीम इंडिया के दो फॉर्मेट के कप्तान को तीसरे फॉर्मेट से ड्रॉप कर दिया गया हो. गिल जानते थे उनके पास अभी बोलने को कुछ नहीं है. लेकिन, गिल जैसी काबिलियत वाले बैटर इतनी आसानी से गिवअप कहां करते हैं.

हालांकि, टीम इंडिया को भी उनकी कमी नहीं खली. टीम चैंपियन बनी. लेकिन, गिल को तैयारी का पूरा मौका मिल गया. एक महीने उन्होंने खूब पसीना बहाया और अब IPL 2026 में इसका असर दिख रहा है.

ये भी पढ़ें : हार्दिक पंड्या बुरा फंसे! बेल्स पर दिखाया था गुस्सा, अब तगड़ा नुकसान हो गया

IPL 2026 में दिखा नया अवतार

गिल इस सीजन अलग ही रंग में नज़र आ रहे हैं. वो लीग स्टेज का एक मैच कम खेले हैं. लेकिन, इसके बावजूद ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर हैं. 13 मुकाबलों में उन्होंने इस सीजन अब तक 616 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका औसत 47.38 और स्ट्राइक रेट 161.68 का रहा है.

यानी जिन दो कारणों से गिल को टी20 टीम से बाहर किया गया था, कंस‍िस्टेंसी और स्ट्राइक रेट. गिल ने इन दोनों पर ही खूब काम किया है. इस सीजन गिल अब तक 6 हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 57 चौके और 30 छक्के लगाए हैं.

सूर्या कर रहे हैं स्ट्रगल

उधर, टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का स्ट्रगल IPL 2026 में भी जारी है. इस सीजन सूर्या ने 12 मैच में महज 210 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत साधारण 17.5 और स्ट्राइक रेट 148.93 का ही रहा है. इस सीजन सूर्या ने सिर्फ एक फिफ्टी लगाई है.

इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जरूर चैंपियन बनी. लेकिन, सूर्या के बल्ले से रन नहीं निकले थे. सूर्या ने 9 मुकाबलों में महज 242 रन बनाए थे. पिछले एक साल से वो संघर्ष कर रहे हैं. 2025 में सूर्या 19 पार‍ियों में महज 218 रन ही बनाए थे.

क्यों बेस्ट ऑप्शन हैं गिल?

ऐसे में अगर फ्यूचर में सूर्या के उत्तराध‍िकारियों की ओर देखा जाएगा. इस लिस्ट में अब शुभमन गिल का भी नाम टॉप पर ही होगा. वैसे श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं.

लेकिन, गिल के फेवर में जो बात जाती है वो है कि उनके कप्तान बनने से टीम इंडिया को ऑल फॉर्मेट एक कप्तान मिल जाएगा. यही कारण है कि एश‍िया कप 2025 से पहले अचानक गिल को बतौर वाइस कैप्टन बनाकर T20I टीम में शामिल किया गया था.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()