The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 mi vs rr Vaibhav Sooryavanshi did not even spare Jasprit Bumrah

वैभव ने बुमराह को भी नहीं बख्शा! पहली ही बॉल पर जड़ दिया छक्का

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर Vaibhav Sooryavanshi ने टीम इंडिया के वेटरन पेसर Jasprit Bumrah को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने बुमराह के पहले ही ओवर में 2 छक्के लगा दिए.

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 11:30 PM IST)
Jasprit Bumrah, Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में दो छक्के लगा दिए. (फोटो-PTI/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वैभव सूर्यवंशी vs जसप्रीत बुमराह. मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले से पहले सभी फैन्स को इस कॉन्टेस्ट का इंतजार था. पिछले साल वैभव मुंबई के खि‍लाफ खाता नहीं खोल सके थे. दीपक चाहर ने उन्हें दूसरी बॉल पर ही पवेलियन भेज दिया था.

लेकिन, इस बार वैभव को दीपक के पहले ओवर में स्ट्राइक ही नहीं मिली. वो दूसरे ओवर में स्ट्राइक पर आए. ये ओवर जसप्रीत बुमराह डालने आए. वैभव ने बुमराह को भी नहीं बख्शा. दुनिया के सबसे बेहतरीन बॉलर की पहली ही बॉल पर वैभव ने छक्का जड़ दिया. बुमराह बॉल को स्विंग कराना चाहते थे. लेकिन, उन्होंने मिस की और वैभव ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगा दिया.

वैभव यही नहीं रुके. उन्होंने ओवर की चौथी बॉल को भी मैदान के बाहर ही गिराया. इस बार बुमराह ने लेग साइड में स्लोअर बॉल डाली थी. लेकिन, वैभव ने इस बार उन्हें रीड कर लिया. गेंद सीधा बैकवर्ड स्कवॉयर लेग बाउंड्री के पार गिरी. इस दौरान बुमराह के चेहरे पर निराशा साफ जाहिर थी. हालांकि, बुमराह ने वापसी करते हुए अंतिम दोनों बॉल डॉट कराई.

बोल्ट की भी हुई कुटाई

तीसरा ओवर ट्रेंट बोल्ट डालने आए. वैभव को स्ट्राइक चौथी बॉल पर मिली. वैभव ने बोल्ट की पहली बॉल को भी आसमान की सवारी करा दी. बोल्ट यॉर्कर डालना चाहते थे. लेकिन, वो मिस कर गए. नतीजा, वैभव ने गेंद को बैकवर्ड स्कवॉयर लेग बाउंड्री पार करा दी.

शुरुआती 3 ओवर महंगा रहने के कारण कप्तान हार्दिक पंड्या खुद बॉलिंग करने आ गए. इस ओवर में हार्दिक ने एक भी बाउंड्री कंसीड नहीं की. ओवर से कुल 4 सिंगल आए. वैभव ने 5वीं बॉल पर सिंगल लिया था. लेकिन, लास्ट बॉल डॉट होने के कारण स्ट्राइक पर वो वापस आ गए.

ये भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने वाले BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की छुट्टी!

शार्दुल को फिर ठोका, पर अंत में फंसे

वैभव ने IPL डेब्यू शार्दुल ठाकुर के खि‍लाफ ही की थी. पिछले सीजन के ट्रेंड को वैभव ने यहां भी जारी रखा. 5वां ओवर डालने आए शार्दुल की पहली बॉल पर ही वैभव ने छक्का लगा दिया. उन्होंने एक्सट्रा कवर पर ये छक्का लगाया. वैभव के आर्क से दूर रहने की बजाय शार्दुल ने दूसरी बॉल भी वहीं गिरा दी.

नतीजा, ये हुआ कि दूसरी बॉल पर भी उसी दिशा में उन्होंने चौका बटोर लिया. दो बॉल पर बाउंड्री कंसीड करने के कारण एक्सट्रा कवर्स पर पंड्या ने अपने बेस्ट फील्डर तिलक वर्मा को तैनात कर दिया.

हालांकि, अगली दो बॉल पर वैभव और यशस्वी ने सिंगल लिए. लेकिन, 5वीं बॉल फिर स्लॉट में गिर गई. वैभव तैयार थे. उन्होंने इस बार गेंद को सीधा शार्दुल के ऊपर से साइट स्क्रीन के पास गिराया.

छठी बॉल पर शार्दुल ने ट्रैप बिछाया. इस बार उन्होंने वैभव से गेंद को दूर रखने की कोश‍िश की. उनकी ये स्ट्रैटजी काम कर गई. वैभव इस पर भी बड़ा शॉट लगाने चले गए. यहीं उनसे गलती हो गई. एक्सट्रा कवर्स पर तिलक तैयार थे. उन्होंने शानदार जंप लगाकर बॉल को लपक लिया.

यशस्वी ने भी खेली शानदार पारी

वैभव की 14 गेंदों में 39 रनों की पारी यहीं खत्म हो गई. लेकिन, इस दौरान उन्होंने अपना काम कर दिया. हालांकि, वो बात अलग है कि वो इस बात से काफी निराश थे कि वोे शार्दुल की जाल में फंस गए. लेकिन, तब तक 5 ओवर में बोर्ड पर 80 रन लग गए थे.

बारिश के कारण गुवाहाटी में ये मुकाबला 11-11 ओवर का ही हो गया है. ऐसे में 5 ओवर में 80 रन जोड़कर वैभव ने यशस्वी के साथ शानदार नींव रख दी. वैभव की तरह ही यशस्वी भी इस दौरान ताबड़तोड़ अंदाज में ही रन बना रहे थे. उन्होंने भी तब तक 16 गेंदों में 40 रन ठोक दिए थे.

यशस्वी ने इसके बाद अपनी फिफ्टी पूरी करते हुए टीम के स्कोर को 150 तक भी पहुंचा दिया. इस दौरान उन्होंने नाबाद 77 रन बनाए. वहीं, कप्तान रियान पराग ने भी 20 रन की कैमियो पारी खेली.

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में अर्शदीप ने कौन सा रिकॉर्ड बना दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()