The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 MI to face SRH know head to head record most runs and wickets ahead of mumbai indians vs sunrisers hyderabad match

अभिषेक-हेड को बुमराह को रोकना होगा, MI अब न जीती तो बाहर होना तय!

मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं. MI ने 14 और SRH ने 10 मैच जीते. एक मैच टाई रहा है.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:11 PM IST)
 Mi vs srh, mumbai indians vs sunrisers hyderabad, mumbai indians, sunrisers hyderabad, mi vs srh ipl 2026,
सनराइजर्स हैदराबाद को टक्कर देने उतरेगी मुंबई इंडियंस. फोटो- (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में 29 अप्रैल को दो धुआंधार टीमों के बीच मुकाबला होगा. लगातार जीत का चौका लगा चुकी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सामने होगी इस सीजन ऑउट ऑफ कलर दिखी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए जीत जरूरी है. SRH की टीम भी लगातार अपना 5वां मैच जीतने उतरेगी.

SRH ने लगातार जीते 4 मैच

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर अब तक शानदार रहा है. लास्ट चार मैचों में टीम ने जीत दर्ज की. इस दौरान सनराइजर्स ने RR, CSK, DC और RR को हराया है. अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कंसिस्टेंट परफॉर्मर बने हुए हैं. वह टूर्नामेंट में 380 रन बना चुके हैं. वहीं, बॉलिंग में इशान मलिंगा टीम के लिए कमाल कर रहे हैं. वह अब तक 14 विकेट ले चुके हैं.

स्ट्रगल कर रही मुंबई

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन ज्यादा खास नहीं रहा. IPL 2026 में हार्दिक की टीम अब तक 7 में 5 मैच हार चुकी है. इस सीजन मुंबई की बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फॉर्म में नहीं दिखी है. टीम के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह लय में नहीं हैं. अपने होम ग्राउंड पर मुंबई की टीम पर जीत दर्ज करने का प्रेशर होगा.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में स्लो ओवर रेट से परेशान हुए सुनील गावस्कर, BCCI को दिया सुझाव

MI VS SRH हेड टू हेड आंकड़ें

29 अप्रैल को जब दोनों टीमें आपस में टकराएंगी, तो हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. मुंबई की टीम IPL में कमबैक्स के लिए जानी जाती है. मुंबई पल्टन यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी. इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालते हैं.

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं. इस दौरान MI ने 14 और SRH ने 10 मुकाबले जीते. एक मैच टाई रहा. 

मुंबई की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

नीतीश राणा- 614
अंबाती रायुडू- 549
रोहित शर्मा- 535
सूर्यकुमार यादव- 500
जोस बटलर - 445

हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

केएल राहुल- 977
शिखर धवन- 901
मनीष पांडे- 796
डेविड वॉर्नर- 727
यूसुफ पठान- 472

मुंबई इंडियंस की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

ट्रेंट बोल्ट- 21 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 19 विकेट
पीयूष चावला- 16 विकेट
लसिथ मलिंगा- 13 विकेट
क्रुणाल पंड्या- 12 विकेट

हैदराबाद की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट

संदीप शर्मा- 26 विकेट
अमित मिश्रा- 25 विकेट
हर्षल पटेल- 25 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 23 विकेट
राशिद खान- 21 विकेट

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद

दोनों टीमो ने 9 मैच खेले
6 मुंबई इंडियंस ने जीते
2 हैदराबाद ने जीते
1 मैच टाई रहा है.

वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()