IPL 2026 में स्लो ओवर रेट से परेशान हुए सुनील गावस्कर, BCCI को दिया सुझाव
IPL 2026 में स्लो ओवर रेट को देखते हुए पूर्व क्रिकेट सुनील गावस्कर ने BCCI से अपील की है कि बोर्ड ग्राउंड पर सपोर्ट स्टाफ और रिजर्व प्लेयर्स की एंट्री पर रोक लगाए. ताकि, खेल की पवित्रता बनी रहे और मैच में देरी कम हो.

IPL 2026 में अब तक कई रोमांचक और रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच हुए हैं. हालांकि, आईपीएल के कई नियम ऐसे हैं जिन पर काफी विवाद भी हो रहा है. सबस्टिट्यूट प्लेयर को लेकर एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने कई बार अपनी राय दी है. इस बार के मैच में स्लो ओवर रेट पर भी कई पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की. T20 फॉर्मेट को शुरू में 3 घंटे में मैच खत्म होने के लिए बनाया गया था. लेकिन, IPL 2026 में 4 घंटे से ज्यादा समय तक मैच चले हैं.
स्लो ओवर रेट इस सीजन बड़ी समस्या रही है. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर इससे बहुत नाखुश हैं. उन्होंने स्लो ओवर रेट को कंट्रोल करने के लिए BCCI को सुझाव दिया है. इस सीजन में दर्शकों की ओर से भी स्लो ओवर रेट को लेकर प्रतिक्रियाएं आई हैं. मैच के लंबा खिंचने पर कई बार दर्शकों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है. इसका असर लोगों की दिलचस्पी पर पड़ा है.
ये भी पढ़ें: बृजभूषण के गढ़ से विनेश करेंगी कुश्ती में वापसी, रजिस्ट्रेशन विवाद पर WFI प्रेसिडेंट ने दी सफाई
इस मामले पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट सुनील गावस्कर ने BCCI से अपील की है कि बोर्ड ग्राउंड पर सपोर्ट स्टाफ और रिजर्व प्लेयर्स की एंट्री पर रोक लगाए. उन्होंने कहा कि इससे खेल के नियमों का भी पालन हो सकेगा और मैच लंबे नहीं खिचेंगे.
मिड-डे के कॉलम में उन्होंने लिखा,
अक्सर देखने को मिलता है कि बाउंड्री के पास खड़े रिजर्व प्लेयर फील्डर को पानी की बोतल देने ग्राउंड के अंदर आ जाते हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए. क्योंकि, खेल के दौरान भले दो ही गेंदों का बीच हो इसका मतलब है कि ग्राउंड पर 11 से ज्यादा प्लेयर हैं. स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान 6-6 लोग ग्राउंड पर दिखाई देते हैं. उनमें वो बैटर्स होते हैं जो अभी बैटिंग करने नहीं आए हैं. ये हद से ज्यादा दी गई छूट है. दो रिजर्व प्लेयर और दो कोचिंग स्टाफ के अलावा किसी और को ग्राउंड के अंदर आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए.
इस दौरान सुनील गावस्कर ने मशहूर कॉमेंटेटर रिची बेनो से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए कहा,
मैच को तेज करने का तरीक बतायाब्रॉडकास्टिंग करियर की शुरुआत में रिची बेनो ने एक बार मुझसे कहा था कि ग्राउंड पवित्र जगह है. वहां पर प्लेयर्स और अंपायर के अलावा किसी और को नहीं होना चाहिए. यही वजह है कि मैं पिच रिपोर्ट करने के बाद बहुत कम ग्राउंड पर जाता हूं. उम्मीद है कि BCCI यह सुनिश्चित करेगा कि ऑल एक्सेस एक्रेडिटेशन वाले कमेटी मेंबर बाउंड्री पार न करें. प्लीज खेल की जगह की पवित्रता बनाए रखें.
इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने IPL मैच को कम समय में पूरा करने के लिए एक सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा,
कई कप्तानों पर लग चुका है फाइनT20 क्रिकेट में बैटर्स पहले से तैयार रहते हैं. इसलिए क्रीज पर उनके आने का टाइम दो मिनट की जगह एक मिनट कर देना चाहिए. अगर फिर भी कोई बैटर बॉलर का सामना करने के लिए तैयार नहीं है. तो कुछ वॉर्निंग के बाद पेनल्टी के तौर पर रन दिए जा सकते हैं. इससे मैच तेज हो सकता है.
IPL 2026 स्लो ओवर रेट की वजह से कई कैप्टन्स पर जुर्माना लग चुका है. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर दो बार स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगाया जा चुका है. इसके अलावा, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पंड्या और अजिंक्य रहाणे पर भी धीमी ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है. इसके बावजूद, स्लो ओवर रेट की समस्या बनी हुई है. कुछ दिन पहले RCB और मुंबई इंडियंस के बीच 4 घंटे 22 मिनट तक मैच चला था.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

