IPL 2026 में स्ट्रगल कर रहे भारतीय स्पिनर्स को राशिद और गजनफर से सीखना चाहिए
IPL 2026 में भारतीय स्पिनर्स को अफगानिस्तान के स्पिनर्स से सीख लेनी चाहिए. इस सीजन में अब तक राशिद खान और अल्लाह गजनफर ने भारतीय स्पिनर्स से बेहतर बॉलिंग की है.

IPL 2026 में अपने ही ग्राउंड्स पर भारतीय स्पिनर्स का हाल बुरा है. मौजूदा टूर्नामेंट में टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करने वाले सभी स्पिनर्स किसी न किसी टीम से खेल रहे हैं. इस सीजन अब तक भारतीय स्पिनर बेअसर रहे. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), अक्षर पटेल (Axar Patel) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जैसे दिग्गज स्पिनर IPL 2026 में अब तक दमदार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. अपने होम ग्राउंड्स पर जबरदस्त परफॉर्मेंस करने वाले इंडियन स्पिनर मौजूदा टूर्नामेंट में बैकफुट पर हैं. इन स्पिनर्स से बेहतर बॉलिंग अफगानिस्तान के स्पिनर कर रहे हैं.
IPL में जूझ रहे भारतीय स्पिनरIPL 2026 भारतीय स्पिनर्स आउट ऑफ कलर हैं. इस सीजन वे कोई खास चमत्कार नहीं कर पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव भारत के लिए सभी फॉर्मेंट में खेलते हैं. लेकिन, IPL 2026 में उनकी परफॉर्मेंस काफी खराब है. यह सीजन आधे से ज्यादा बीत गया है, लेकिन कुलदीप लय नहीं ढूंढ पाए. अपोनेंट बैटर्स ने उनकी गेंदों पर हवाई शॉट खेलने में कोई कोताही नहीं बरती. उनकी गेंदों पर अब तक 24 छक्के लग चुके हैं. आंकड़ों पर नजर डालें, तो कुलदीप यादव IPL 2026 में 10 इनिंग्स में बॉलिंग की. इस दौरान वह सिर्फ 7 विकेट ले पाए. इस दौरान, उनकी बेस्ट बॉलिंग 31 रन देकर 2 विकेट रही. मौजूदा टूर्नामेंट में उनका औसत 50.28 और इकॉनमी 10.66 है.
IPL 2026 में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा भी संघर्ष कर रहे हैं. मौजूदा सीजन में अभी तक उनकी कोई दमदार बॉलिंग परफॉर्मेंस नहीं आई. राजस्थान रॉयल्स से उनसे बहुत उम्मीद थी. लेकिन, जडेजा दमदार बॉलिंग करने में नाकाम रहे. जडेजा को मार भी पड़ी है. स्टैट्स पर नजर डालें, तो रवींद्र जडेजा ने IPL 2026 में 9 इनिंग्स में बॉलिंग करते हुए 8 विकेट लिए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 8 रन देकर 2 विकेट आउट करना है. इस सीजन जडेजा का औसत 25.25 और इकॉनमी 7.84 है.
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल IPL 2026 में बैटिंग और बॉलिंग में फ्लॉप रहे. इस सीजन वह तय नहीं कर पाए कि उन्हें किस नंबर पर बैटिंग करनी है? उन्होंने 4, 5, 6 और 8 नंबर पर बल्लेबाजी की है. लेकिन, वह किसी नंबर पर सक्सेसफुल नहीं हुए. इसके अलावा, 3 मैचों में अक्षर बैटिंग करने नहीं उतरे. इस दौरान उन्होंने टीम के किसी दूसरे प्लेयर को पहले बैटिंग करने भेजा. उन्होंने 8 इनिंग्स में 44 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: चीन के जबड़े से छीन ली जीत, भारतीय तीरंदाजी टीम ने विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया
वहीं, बॉलिंग की बात करें, तो अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में वह बेरंग दिखे. इस सीजन में वह 11 इनिंग्स में बॉलिंग कर चुके हैं. इस दौरान अक्षर पटेल ने 11 विकेट लिए. 18 रन देकर 2 विकेट आउट करना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है. इस सीजन उनका औसत 29.10 और इकॉनमी 8.08 है.
युजवेंद्र चहल भले भारतीय क्रिकेट टीम के सेट-अप का हिस्सा न हों, लेकिन इस सीजन उनकी भी ठीकठाक पिटाई हुई है. पंजाब किंग्स के लिए वह पिछले सीजन वाली लय बरकार नहीं रख पाए. बीते सीजन चहल ने 16 विकेट लिए थे. लेकिन, IPL 2026 में वह 9 इनिंग्स में सिर्फ 8 विकेट ले पाए हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 36 रन देकर 3 विकेट आउट करना है. इस सीजन उनका औसत 35.75 और इकॉनमी 9.53 है.
वरुण और बिश्नोई भी औसत रहेIPL 2026 में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई की परफॉर्मेंस भी औसत रही. यही वजह है इन दोनों बॉलर्स को प्लेइंग-11 से ड्रॉप किया गया. इस सीजन वरुण चक्रवर्ती ने KKR के लिए 8 इनिंग्स में 10 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट आउट करना है. IPL 2026 में अब तक वरुण चक्रवर्ती का एवरेज 25 और इकॉनमी 8.62 है.
रवि बिश्नोई ने सीजन की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए इम्पैक्टफुल बॉलिंग की. लेकिन, बाद में भटक गए. उन्होंने RR के लिए पहले 4 मैचों में 9 विकेट लिए थे. अगले 5 मैचों में वह सिर्फ 2 विकेट ले पाए. इस दौरान रवि बिश्नोई SRH के खिलाफ 2 मैचों में और DC के खिलाफ विकेटलेस रहे. आंकड़ों पर नजर डालें, तो रवि बिश्नोई ने IPL 2026 में 9 इनिंग्स में 11 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 41 रन देकर 4 विकेट है. इस सीजन बिश्नोई का औसत 23.36 और इकॉनमी 9.88 है.
राशिद और गजनफर कर रहे कमालभारतीय स्पिनर जहां अपने होम ग्राउंड्स पर स्ट्रगल कर रहे हैं, वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और अल्लाह गजनफर ने इम्पैक्ट डाला है. IPL 2026 में ये दोनों स्पिनर भारतीय स्पिनर्स से अभी तक आगे हैं. राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 11 पारियों में 15 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट बॉलिंग 33 रन देकर 4 विकेट आउट करना है. मौजूदा टूर्नामेंट में राशिद ने वापसी करते हुए बॉलिंग में कंट्रोल दिखाया. इस सीजन राशिद खान का औसत 22.60 और इकॉनमी 8.26 है.
मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे अल्लाह गजनफर ने भी अपनी स्पिन बॉलिंग से प्रभाव डाला है. उनका औसत और इकॉनमी भले थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन उन्होंने विकेट लिए हैं. गजनफर MI के लिए 8 इनिंग्स में 12 विकेट ले चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 2 विकेट आउट करना है. इस सीजन अब तक गजनफर का औसत 23.83 और इकॉनमी 9.91 है.
कुल मिलाकर IPL 2026 में अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने भारतीय स्पिनर्स से बेहतर बॉलिंग की है. अफगानिस्तान के दोनों स्पिनर विकेट लेने के मामले में आगे हैं. राशिद खान और अल्लाह गजनफर ने इंडियन कंडीशन्स में बैटर्स को चैलेंज किया है. जिन पिचों पर अफगानिस्तान के ये दोनों स्पिनर विकेट ले रहे हैं. उन्हीं विकेट्स पर भारतीय स्पिनर्स ने स्ट्रगल किया है. इन दोनों अफगानी स्पिनर से भारतीय स्पिनर्स को सीख लेनी चाहिए.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए

