The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2026 kkr vs rcb Manish Pandey grabs stunner virat kohli tim david reaction viral

IPL 2026 का बेस्ट कैच! कोहली, डेविड का रिएक्शन देखने लायक है

KKR के अनुभवी बैटर Manish Pandey ने Tim David का ऐसा कैच पकड़ा, खुद बॉलर Kartik Tyagi को भरोसा नहीं हो रहा था. Virat Kohli और Tim David का रिएक्शन देखने लायक था.

Advertisement
pic
14 मई 2026 (पब्लिश्ड: 07:22 AM IST)
Manish Pandey Stunner, IPL 2026, KKR vs RCB
RCB के ख‍िलाफ मनीष पांडेय ने टिम डेविड का ऐसा कैच पकड़ा, जिस पर कोहली भी भरोसा नहीं कर पाए. (फोटो-Screengrab)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मनीष पांडेय (Manish Pandey) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ख‍िलाफ एक अद्भुत कैच लपक लिया. ये बिना किसी संदेह इस सीजन का सबसे शानदार कैच है. हालांकि, उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ये मुकाबला हार गई. लेकिन, रायपुर में उनका ये कैच देखकर 2 मिनट तक दर्शक भी मौन हो गए.

यहां तक कि बैटिंग कर रहे टिम डेविड (Tim David) तो भरोसा ही नहीं कर पाए कि वो आउट हो गए हैं. नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली (Virat Kohli) का भी रिएक्शन देखने लायक था. विरोधी टीम तो छोड़‍िए यहां तक कि खुद KKR का खेमा इस कैच को देखकर हैरान था. बॉलर कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) भी अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे.

मनीष पांडेय ने कैसे लपका ये कैच?

दरअसल, 18वां ओवर चल रहा था. RCB की टीम आसानी से टारगेट तक पहुंचती नज़र आ रही थी. कार्तिक त्यागी अपना लास्ट ओवर डाल रहे थे. स्पैल की अंतिम बॉल को उन्होंने गुड लेंथ बॉल रखी. टिम डेविड तैयार थे. गेंद को उन्होंने बहुत ताकत से कट किया. गेंद सीधा बैकवर्ड पॉइंट के बगल से बाउंउ्री की तरफ जाती दिख रही थी. लेकिन, मनीष पांडेय ने उसे 30 यार्ड सर्कल भी क्रॉस नहीं करने दिया.

अपने नॉन डोमिनेंट हाथ की तरफ शानदार डाइव लगाकर मनीष पांडेय ने वो कारनामा कर दिखाया, जिसने दो मिनट तक सबको हैरान कर दिया. उन्होंने बाईं ओर डाइव लगाते हुए हवा में ही एक हाथ से कैच पकड़ लिया. एक क्षण के लिए तो किसी को भरोसा ही नहीं हुआ.  

ये भी पढ़ें : कोहली ने सच कर दी गावस्कर की भविष्यवाणी! वो कर दिखाया, जो गेल और वॉर्नर भी नहीं कर सके

बॉलर त्यागी ने इस तरह अपना सिर पकड़ा, जैसे उन्हें भरोसा ही नहीं हो कि ये क्या हुआ है. सबसे जबरदस्त रिएक्शन तो टिम डेविड का था. डेविड जो लगभग ये मान चुके थे कि ये गेंद बाउंड्री जाएगी. ये समझ ही नहीं पा रहे थे कि किसी ने बैकवर्ड पॉइंट के बगल में ही इसे पकड़ लिया है. यही हाल नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली का था. ये कैच देखकर उनका मुंह खुला का खुला रह गया. अंपायर्स भी श्योर नहीं थे.

उन्होंने कई बार रिप्ले देखे. लेकिन, अंत में स्लो मोशन में भी मनीष पांडेय बहुत तेज ही नज़र आ रहे थे. अंपायर्स को तो ऐसा लग रहा था कि मनीष पांडेय ने कोई नामुमकिन काम कर दिया हो. लेकिन, मनीष इतने निश्चिंत थे कि उन्हें पता हो कि फैसला तो उनके पक्ष में ही आनेवाला है. यहां तक कि केकेआर के फील्डर्स भी सेलिब्रेशन से ज्यादा इसलिए मनीष पांडेय के पास आ रहे थे कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा था कि ये क्या हुआ है.

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, पहले बैटिंग करते हुए KKR ने 4 विकेट पर 192 रन बनाए. इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने 70 और रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली. 193 रन के टारगेट को चेज करते हुए RCB के ओपनर विराट कोहली ने एक बार फिर चेज मास्टर वाली पारी खेल दी. उन्होंने महज 60 गेंदों में नाबाद 105 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्हें देवदत्त पडिक्कल का भी पूरा साथ मिला. RCB की टीम 6 विकेट से इस जीत के साथ अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पर भी पहुंच चुकी है. 

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()