The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 Gujarat Titans appoint Matthew Hayden as batting coach

CSK के पुराने चैंपियन हेडन अब GT के साथ, IPL 2026 के लिए टीम ने दी बड़ी जिम्मेदारी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बैटर मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस में पार्थिव पटेल की जगह लेंगे. पार्थिव को टीम मैनेजमेंट ने असिस्टेंट कोच बनाया है.

Advertisement
pic
10 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:29 PM IST)
IPL 2026 Gujarat Titans appoint Matthew Hayden as batting coach
हेडन ने IPL में कुल 32 मैच खेले और 1 हजार 107 रन बनाए. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 अब सिर्फ 18 दिन दूर है. सभी टीमें अपने प्लेयर्स और टीम मैनेजमेंट को दुरुस्त करने में लगी हैं. गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के लिए मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच बनाया है. IPL में हेडन के लिए ये पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बैटर मैथ्यू हेडन गुजरात टाइटंस में पार्थिव पटेल की जगह लेंगे. पार्थिव को टीम मैनेजमेंट ने असिस्टेंट कोच बनाया है. IPL में हेडन इससे पहले कभी भी कोच के रूप में नहीं रहे हैं. हालांकि, 2021 के T20 वर्ल्ड कप में वो पाकिस्तान की टीम के कोच रहे थे.

हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 273 मैच खेले और 15,000 से ज्यादा रन बनाए. वो दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं और कई ICC ट्रॉफी में टीम का हिस्सा रहे हैं. IPL में भी उनका अनुभव अच्छा रहा है. उन्होंने 2008 से 2010 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला.

2010 में टीम की पहली IPL ट्रॉफी जीतने में हेडन ने अहम भूमिका निभाई. हेडन ने IPL में कुल 32 मैच खेले और 1107 रन बनाए. IPL में कमेंटेटर के तौर पर भी वो काम कर चुके हैं. गुजरात टाइटंस के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने बताया,

"मैथ्यू की नियुक्ति एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है. हम लंबे समय तक सफलता के लिए अपनी क्रिकेट व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. हेडन का उच्च स्तर का अनुभव और युवा खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता हमारी बैटिंग को नई पहचान देने में बहुत मदद करेगी."

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लिखा,

"पावरहाउस. लेजेंड. अब हमारे बैटिंग कोच. Saying '𝗛𝗮𝘆-𝗗𝗼𝘀t' to हेडन.”

बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम IPL 2025 में चौथी पोजीशन पर रही थी. टीम एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस से हार गई थी. अब 2026 सीजन के लिए टीम अपनी बैटिंग को और मजबूत करना चाहती है, खासकर पावर-हिटिंग और नए जमाने की T20 स्टाइल पर फोकस करके.

टीम का IPL 2026 स्क्वॉड भी मजबूत दिख रहा है. इसमें कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. हेडन जैसे अनुभवी कोच के आने से युवा बल्लेबाजों जैसे शुभमन गिल और साई सुदर्शन को काफी फायदा मिल सकता है.

मिनी-ऑक्शन के बाद GT का स्कॉड-

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जॉस बटलर, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर , अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा , मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान , मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड 

वीडियो: फाइनल में भारत की जीत के बाद बुमराह का जश्न, क्या कहा उन्होंने?

Advertisement

Advertisement

()