The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 dc vs kkr kl rahul creates history in ipl scoring 1000 runs for 3 franchises

केएल राहुल ने ऐसा‍ कारनामा किया, जो गेल, मैक्कुलम और युवराज भी नहीं कर सके थे

IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर KL Rahul इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. इस सीजन अब तक वो 468 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब भी वो नंबर तीन पर हैं.

Advertisement
pic
8 मई 2026 (अपडेटेड: 8 मई 2026, 09:39 PM IST)
KL Rahul, IPL 2026
केएल राहुल ने अब तक IPL 2026 में 468 रन बना लिए हैं. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल बहुत खास हैं. IPL में उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के ख‍िलाफ उन्होंने ये कारनामा किया. हालांकि, वो इस पारी के दौरान महज 23 रन बना सके. लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड बुक्स के पन्नों पर एक नया अध्याय लिख दिया. राहुल पहले प्लेयर बन गए, जिन्होंने 3 अलग-अलग फ्रेंचाइजीज के लिए 1000 या उससे ज़्यादा रन बनाए हों.

राहुल ने इतिहास रच दिया

राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए 2548 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1410 रन और अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1002 रन बना लिए हैं. ये रिकॉर्ड ये दर्शाने के लिए काफी है कि वो कितने कंसिस्टेंट परफॉर्मर हैं. उन्होंने सीजन दर सीजन अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ढेर सारे रन बनाए हैं.

हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स के खि‍लाफ 8 मई को हुए मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला. 5वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने उन्हें ओवर की अंतिम बॉल पर स्लोअर डालकर फंसा लिया. राहुल गेंद को इनसाइड आउट खेलकर कवर्स के ऊपर मारना चाहते थे. लेकिन, बॉल की पिच तक राहुल नहीं पहुंच सके. नतीजा गेंद मिड ऑन के ऊपर खड़ी हो गई, जहां कैमरन ग्रीन ने कोई गलती नहीं की.

ये भी पढ़ें : स्पिन बॉलिंग को मिलेगी और धार, गंभीर के साथ ये दिग्गज देगा कोचिंग

लेकिन, महज 23 रन के स्कोर पर आउट होने के बावजूद राहुल ने रिकॉर्ड बना लिया. उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी 23वीं पारी में ही 1000 रन का माइलस्टोन पूरा कर लिया. उनसे पहले दिल्ली के लिए ये कारनामा जेपी डुमिनी और ऋषभ पंत ने किया था. हालांकि, दोनों ने इसके लिए 35 पारियां ली थीं.

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो, पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 142 रन ही बना सकी. इस दौरान दिल्ली की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने सबसे ज़्यादा 50 रन बनाए. वहीं, केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, सुनील नरेन को सफलता नहीं मिली. लेकिन, उन्होंने 4 ओवर के स्पैल में महज 17 रन दिए. कमाल की बात ये है कि इनमें से 11 रन उन्होंने पहले ही ओवर में दे दिए थे. 
 

वीडियो: IPL छोड़ पाकिस्तान नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, क्रिकेट बोर्ड उठाएगा कदम

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()