The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2026 cks vs lsg jamie overton overturns match result in an over

ओवर्टन ने एक ओवर में पलट दिया मैच, LSG की पूरी इनिंग्स बेपटरी हो गई

IPL 2026 : CSK के ऑलराउंडर Jamie Overton ने इस सीजन शानदार बॉलिंग की है. LSG के ख‍िलाफ भी वो शानदार रिदम में नज़र आए. इस दौरान अपने एक ही ओवर में उन्होंने पूरे मैच का रुख पलटकर रख दिया.

Advertisement
pic
10 मई 2026 (पब्लिश्ड: 09:23 PM IST)
IPL 2026, Jamie Overton, CSK vs LSG
जेमी ओवरटन ने लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट चटकाए. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खास नहीं रही. टीम ने शुरुआती 8 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की. ऐसा लग रहा था कि चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से आसानी से बाहर हो जाएगी. लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर टीम ने अपनी उम्मीदें जगाए रखी हैं. 10 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ भी टीम की हालत पावरप्ले में ही खस्ता हो गई थी. लेकिन, फिर जेमी ओवर्टन (Jamie Overton) ने इस अंदाज में बॉलिंग की. एक ही ओवर में पूरे मैच का रुख पलट गया.

इंग्लिस ने दिलाई दमदार शुरुआत 

चेपॉक स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया. हालांकि, LSG के ओपनर जोश इंग्लिस ने इस फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया. उन्होंनेे पावरप्ले में धुआंधार अंदाज में CSK के बॉलर्स की कुटाई कर दी. LSG ने उनकी जबरदस्त बैटिंग के दम पर पावरप्ले में ही 91 रन बना दिए. उन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेल दी. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए.  

हालांकि, CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन ने अपने एक ही ओवर में  पूरे मैच का रुख पलट दिया. दरअसल, ओवर्टन को कप्तान गायकवाड़ 8वें ओवर में स्ट्राइक पर लेकर आए. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में अपने इरादे जाहिर कर दिए. इससे पहले, 7 ओवर में इंग्लिस ने महज 26 गेंदों में 78 रन जोड़ लिए थे. लेकिन, सेट बैटर होने के बावजूद ओवर्टन ने 7 रन ही दिए. इस ओवर का प्रेशर अगले ओवर में नूर बरकरार नहीं रख सके. उन्होंने 11 रन लुटा दिए.

ये भी पढ़ें : हेलमेट पर बाउंसर खाया, फिर उसी बॉलर को कूटकर जड़ा डेब्यू शतक, कौन है पाकिस्तान का नया सितारा अज़ान अवैस?

ओवर्टन ने कैसे पलटा मैच?

लेकिन, जब ओवर्टन पारी का 10वां ओवर लेकर आए. उस एक ओवर में ही पूरे मैच का रुख पलटकर रख दिया. ओवर्टन ने ओवर की पहली बॉल पर ही सेट जोस इंग्लिस को फंसा लिया. इंग्लिस उनके ख‍िलाफ पैडल शॉट खेलने गए. लेकिन, बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर संजू सैमसन के हाथों में चली गई. उन्होंने इसी ओवर की चौथी बॉल पर कप्तान ऋषभ पंत को भी फंसा लिया. पंत एक्रॉस शॉट खेलने चले गए. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा स्टंप्स पर लग गई. इस ओवर में ओवर्टन ने महज 5 रन दिए और LSG को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया.

ओवर्टन 15वें ओवर में अपना अगला ओवर डालने आए. इस ओवर की दूसरी बॉल पर भी उन्होंने अक्षत रघुवंशी को अपनी स्लोअर बॉल पर फंसा लिया. अक्षत बॉल की बाउंस को कंट्रोल नहीं कर सके. मिड ऑफ पर खड़े उर्विल पटेल को उन्होंने ढूंढ लिया. हालांकि, ओवर्टन अपने अंतिम ओवर में थोड़े महंगे रहे. लेकिन, इसके बावजूद उनका इंपैक्ट इतना जबरदस्त था कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, लखनऊ सुपरजायंट्स ने इंग्लिस की ताबड़तोड़‍ फिफ्टी के बावजूद 203 रन ही बनाए. इंग्ल‍िस वाला काम चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए उर्विल पटेल ने कर दिया. उर्विल ने महज 13 बॉल्स में फिफ्टी लगाई. हालांकि, इसके बावजूद चेन्नई की टीम को दो पॉइंट्स हासिल करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा.

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()