जिंबाब्वे के पेसर ने कराई KKR की वापसी! 250 रन बना देती SRH तो मुश्किल हो जाता चेज
IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में Blessing Muzarbani ने अपनी बॉलिंग से मैच का रुख पलट दिया. उन्होंने दो-दो बार एक ही ओवर में दो विकेट चटकाए.

जिंबाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarbani) का जलवा T20 वर्ल्ड कप में दुनिया ने देखा था. अब IPL 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में एक बार फिर उन्होंने अपनी बॉलिंग से मैच का रुख पलट दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के पेसर ने एक ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के दो धुरंधरों अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके कारण सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ रही सनराइजर्स की टीम की रफ्तार पर लगाम लग गई.
शुरुआत रही थी दमदारदरअसल, सनराइजर्स हैदराबाद को KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बैटिंग के लिए इनवाइट किया था. हालांकि, पहले मुकाबले के विपरीत इस बार SRH की शुरुआत बहुत दमदार रही. दोनों ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 5.4 ओवर में 82 रन जोड़ दिए. इस दौरान हेड ने 21 गेंदों में ताबड़तोड़ 46 रन बना दिए. पावरप्ले के बाद ऐसा लग रहा था कि सनराइजर्स की टीम आसानी से 250 के पार चली जाएगी.
ये भी पढ़ें : 250 करोड़ लेकर भी मेसी की टीम नहीं आई केरल? खेल मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
मुजरबानी का डबल अटैैकहालांकि, 9वें ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने खेल पलट दिया. ओवर की दूसरी ही गेंद पर मुजरबानी ने ईशान किशन को फंसा लिया. कप्तान ईशान छक्का लगाने की कोशिश में स्वीपर कवर पर खड़े रिंकू सिंह को आसान कैच थमा बैठे. हालांकि, तब तक SRH का स्कोर 111 रन हो चुका था. लेकिन, इसी ओवर में टीम ने ओपनर अभिषेक शर्मा का भी विकेट गंवा दिया. इस विकेट में जितना श्रेय मुजरबानी का था, उतना ही वरुण चक्रवर्ती का भी रहा. वरुण ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपका और मैच का पूरा रुख ही बदल दिया.
अंत में रेड्डी और क्लासेन ने खोले हाथइसके बाद, SRH की टीम पूरी तहर बैकफुट पर चली गई. अगले 5 ओवर में टीम महज 37 रन ही बना सकी. इस दौरान उन्होंने अनिकेत वर्मा का विकेट भी गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 5वें विकेट के लिए 53 गेंदों में 83 रन की पार्टनरशिप कर मैच में SRH की वापसी कराई. इस दौरान नीतीश ने 39 रन और क्लासेन ने 52 रन बनाए.
लेकिन, मुजरबानी ने एक बार फिर अंतिम ओवर में डबल स्ट्राइक कर टीम के स्कोर को 226 रन पर सीमित कर दिया. हालांकि, इससे पहले क्लासेन ने ओवर से दो चौके और शिवांग ने एक चौका बटोरकर 15 रन बटोर लिए. लेकिन, मुजरबानी ने 4 ओवर के स्पैल में बैटिंग पैराडाइज पर 41 रन देकर 4 विकेट चटका दिए.
वीडियो: सुपर 8 में पहुंचा ज़िम्बाब्वे, श्रीलंका को हारने के बाद भारत के लिए भी खतरा?

.webp?width=60)
