250 करोड़ लेकर भी मेसी की टीम नहीं आई केरल? खेल मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप
केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने कहा है कि उनके साथ धोखा हो गया है. उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद केरल आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया.

पिछले साल नवंबर में केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी. उन्होंने बताया था कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी मार्च 2026 में केरल का दौरा करेंगे. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा. वी अब्दुरहीमान के साथ धोखा हो गया है. उन्होंने दो अप्रैल को बताया कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद केरल आकर मैच खेलने से इनकार कर दिया.
अर्जेंटीना ने आने से किया इनकारअब्दुरहीमान ने कहा कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की थी. वह चाहते थे कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और लियोनल मेसी केरल आएं और राज्य में एक मैच खेलें. लेकिन, सारा प्लान फ्लॉप हो गया. खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने कहा,
इसके लिए मैंने कई बार बातचीत की थी. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम को देने के लिए 250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए स्पॉन्सर ढूंढना आसान काम नहीं था. लेकिन पैसे मिलने के बावजूद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने हमें धोखा दिया. हमें उनसे ऐसे विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी. वादा करने के बावजूद उनकी टीम यहां नहीं आई. इससे केरल के फुटबाल प्रेमियों को निराशा हुई है. मैं कितना निराश हूं इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं.
ये भी पढ़ें- IPL में नहीं खेलने दिया तो अपने ही बोर्ड के खिलाफ कोर्ट पहुंचा श्रीलंकाई बॉलर
कानूनी लड़ाई लड़ेंगे खेल मंत्रीकेरल को भारत में फुटबॉल प्रेमी राज्य के तौर पर जाना जाता है. यही कारण है यहां की सरकार भी इसे लेकर कुछ बड़ा करना चाहती थी. अर्जेंटीना टीम का भारत आना एक बहुत बड़ा मौका था. लेकिन, अब ऐसा न होने से फैंस का दिल टूट गया. केरल के खेल मंत्री इस पूरी घटना से काफी निराश हैं. उन्होंने इस बारे में बाकी देशों से भी बात की. उन्हें तब पता चला कि अर्जेंटीना ने पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा ही किया था. अब्दुरहीमान ने कहा,
बीते साल भी फैंस हुए थे निराशउन्होंने उन देशों से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमें मुआवजा देना होगा.
आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर में मेसी भारत आए थे. उन्होंने GOAT टूर के दौरान तीन शहरों का दौरा किया था. हालांकि, तब भी फैंस को निराशा ही हाथ लगी थी. भारत दौरे पर काफी अराजकता देखी गई. राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, बिजनेसमैन और अधिकारियों में उनके साथ तस्वीर लेने को लेकर होड़ रही. कोलकाता में तो प्रशंसकों के सब्र का बांध टूट गया, जो हजारों रुपये के टिकट खरीदने के बावजूद उनकी एक झलक भी नहीं पा सके.
कई खिलाड़ियों ने इस तरह के दौरों की आलोचना भी की थी. देश के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा भी इसमें शामिल थे. इसके बाद फैंस को केरल में होने वाले मैच का इंतजार था, जहां वो मेसी को खेलते देख सकते थे. लेकिन, अब वह भी संभव नहीं है.
वीडियो: समीर रिज़वी के फॉर्म के सामने सब नतमस्तक, नहीं टिक पाए LSG के बॉलर्स

.webp?width=60)
