The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2025 Rishabh Pant each run cost 20 lakh rupees each for LSG

ऋषभ पंत के एक रन की कीमत 20 लाख रुपये! तभी तो संजीव गोयनका स्टैंड के अंदर चले गए

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइस पाने वाले Rishabh Pant अब तक इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. LSG के कैप्टन ने इस सीजन अब तक 12 मैच में सिर्फ 135 रन बनाए हैं.

Advertisement
Rishabh Pant, LSG, IPL 2025, SRH, LSG vs SRH, Lucknow Super Giants
ऋषभ पंत ने इस सीजन अब तक 12 मैच में 135 रन बनाए हैं. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
19 मई 2025 (अपडेटेड: 19 मई 2025, 11:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइस पाने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब तक इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कैप्टन ने इस सीजन अब तक 12 मैच में सिर्फ 135 रन बनाए हैं. यानी अब तक LSG को उनका एक-एक रन 20 लाख रुपये का पड़ेगा.

क्या पंत से खफा हैं गोयनका?

SRH के खिलाफ लंबे ब्रेक के बाद LSG उतरी. उम्मीद थी कि पंत नई शुरुआत करेंगे. लेकिन वह फिर 7 रन ही बना सके. इशान मलिंगा ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इस सीजन ये पंत का छठवां सिंगल डिजिट स्कोर है. SRH के खिलाफ जब वो आउट हुए तो LSG के मालिक संजीव गोयनका स्टैंड के अंदर चले गए. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है. यानी ये बात साफ है मैच का रिजल्ट जो भी हो, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच सब सही नहीं है.

एक यूजर ने पोस्ट किया, 

Image embed
Image embed

ये भी पढ़ें : न बुमराह न गिल, पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने इस खिलाड़ी को बताया टेस्ट कप्तानी का दावेदार

पंत की कप्तानी पर भी पड़ रहा असर

ऋषभ पंत बहुत मजाकिया प्लेयर हैं. लेकिन, इस सीजन उनकी खराब फॉर्म का असर उनकी कप्तानी पर भी दिखने लगा है. इसे लेकर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर भी बात की. उन्होंने कहा, 

Image embed

मार्करम-मार्श ने जड़ी फिफ्टी

मैच की बात करें तो, SRH के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए LSG ने 7 विकेट पर 205 रन बनाए. इस दौरान LSG के दोनों ओपनर मिचेल मार्श और एडेन मार्करम ने फिफ्टी जड़ दी. मार्श ने जहां 39 बॉल्स में 65 रन ठोके, वहीं मार्करम ने 38 बॉल्स में 61 रन जड़ दिए. हालांकि, इन दोनों के अलावा LSG का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा. लेकिन, निकोलस पूरन की 26 बॉल्स में 45 रन की इनिंग ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया. 

वीडियो: IPL 2025: पाकिस्तान से टेंशन के बाद फिर से शुरू हुआ आईपीएल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()