अश्विन ने बता दिया- RCB जीत सकती है IPL, बस ये टीम बाहर हो जाए
IPL 2025 के फाइनल में RCB पहुंच चुकी है. हालांकि, Ravichandran Ashwin के अनुसार RCB इस बार फेवरेट है. लेकिन, अगर उन्हें खिताब जीतना है तो वो नहीं चाहेंगे कि इस टीम से फाइनल में उनकी भिड़ंत हो.

RCB ने PBKS को क्वालिफायर 1 में हराकर IPL 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. ये चौथी बार है RCB फाइनल में पहुंची है. इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में भी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. इस सीजन हालांकि टीम फेवरेट मानी जा रही है. लेकिन, रविचंद्रन अश्विन के अनुसार अगर RCB खिताब जीतना चाहती है तो वो नहीं चाहेगी कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) फाइनल में पहुंचे.
अश्विन ने क्या कहा?अश्विन के अनुसार MI एकमात्र टीम है जो फाइनल में RCB को हरा सकती है. अपने YouTube चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा,
ये भी पढ़ें : 'ईगो पॉकेट में रखिए', श्रेयस पर भड़के टॉम मूडी और नसीहत भी दे दी
साथ ही अश्विन ने ये भी कहा कि उन्हें लग रहा है ये साल RCB का है. अश्विन ने आगे कहा,
पहले क्वालिफायर में RCB ने PBKS को आठ विकेट से रौंद दिया. हालांकि, इसमें PBKS की भी गलती नजर आई. उनके बैटर्स इतनी हड़बड़ी में थे कि वो 14.1 ओवर में ही 101 रन पर ऑलआउट हो गए. अब RCB का सामना 3 जून को फाइनल में उस टीम से होगा जो क्वालिफायर 2 मुकाबला जीतेगी. एक जून को क्वालिफायर 2 PBKS और उस टीम के बीच होगा जो एलिमिनेटर (गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस) जीतेगी.
वीडियो: IPL 2025: इन स्टेडियम में खेले जाएंगे प्लेऑफ के मुकाबले

.webp?width=60)

