The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2025 CSK vs GT heated debate among the commentators on MS Dhoni future

'कैप्टन कूल' धोनी के भविष्य पर गरमागरम बहस, आकाश चोपड़ा, संजय बांगर से भिड़ गए सुरेश रैना और आरपी सिंह

IPL 2025 में CSK के कप्तान MS Dhoni 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे थे. वह अपने से आगे रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भेज रहे थे. उनकी फिटनेस पूरे सीजन चर्चा का विषय रही है. अब उनके भविष्य को लेकर कॉमेंटेटर्स के बीच बहस हो गई.

Advertisement
IPL 2025, MS Dhoni, Suresh Raina, Mahendra Singh Dhoni, RP Singh, Aakash Chopra, Sanjay Bangar
IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 का ही रहा.(फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
26 मई 2025 (पब्लिश्ड: 07:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का फ्यूचर क्या होगा? इसे लेकर धोनी ने भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है. लेकिन, उनकी फिटनेस पूरे सीजन चर्चा का विषय रही है. इसका कारण है IPL 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे 'कैप्टन कूल' की फॉर्म. इस सीजन वह बैटिंग में भी काफी संघर्ष करते नजर आए हैं. गुजरात टाइटंस (GT) के ख‍िलाफ लीग स्टेज के अंतिम मैच से पहले एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर कॉमेंटेटर्स के बीच बहस हो गई. इसका वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है.

क्या है मामला?

दरअसल, वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के दो अजीज दोस्त सुरेश रैना और आरपी सिंह उनके पक्ष में बातें करते दिख रहे हैं. जबकि आकाश चोपड़ा और संजय बांगर विपक्ष में दलीलें दे रहे हैं. उनका कहना ये था कि अब धोनी को IPL से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए. वो इस सीजन 8वें नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे थे. वह अपने से आगे रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को भेज रहे थे. 

इसे लेकर रैना का कहना था कि वह दूसरों को ज्यादा मौका देना चाहते थे. जबकि चोपड़ा और बांगर का कहना था कि अब धोनी इतने फिट ही नहीं कि वो ऊपर बैटिंग करने आ भी सकें. धीरे-धीरे ये बहस हीटेड अर्ग्यूमेंट में बदल गई.

किसने क्या कहा?

आकाश चोपड़ा ने इस डिबेट की शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले पूछा,

Embed

इस पर सुरेश रैना ने जवाब दिया, 

Embed

आकाश चोपड़ा ने फिर पूछा, 

Embed

ये भी पढ़ें : 'मेरे पास 4-5 महीने...' धोनी होने वाले हैं रिटायर? CSK के आखिरी मैच के बाद पूरा प्लान बता दिया

रैना ने फिर इसका जवाब देते हुए कहा,

Embed

अब आरपी सिंह ने इसमें जोड़ते हुए कहा, 

Embed
Embed

इस डिबेट में गहमागहमी और बढ़ गई जब संजय बांगर ने कहा कि धोनी के कारण टीम में रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा बतौर लीडर्स अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. 

इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी 196 रन ही बना सके. इस दौरान उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 135.17 का ही रहा. जबकि पिछले सीजन उन्होंने 53.66 के औसत और 220.54 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए थे.

वीडियो: IPL 2025: पैट कमिंस-ईशान किशन ने कैसे बढ़ा दी RCB की मुश्किलें? पंजाब खुश

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()