The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ipl 2025 Ayush Mhatre father do not want Imitate Vaibhav Sooryavanshi csk rr

'वैभव जैसा नहीं बनना...' CSK के युवा खिलाड़ी को उनके पिता ने ऐसी सलाह क्यों दे डाली?

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था. वैभव लीग में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे. ऐसे में हर कोई उनकी मिसाल दे रहा है लेकिन CSK के युवा प्लेयर को उनके पिता ने उनके जैसा नहीं बनने की सलाह दी है.

Advertisement
vaibhav suryavanshi, ipl 2025, cricket news
वैभव सूर्यवंशी IPL में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
6 मई 2025 (पब्लिश्ड: 12:25 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जो शानदार शतक लगाया, वह शतक इस सीजन की हाईलाइट है. ऑक्शन से लेकर वैभव के डेब्यू तक की कहानी पूरे सीजन में छाई रही. लोग बच्चों को, युवा क्रिकेटर्स को वैभव जैसा बनने की सलाह दे रहे हैं. लेकिन इस बीच इस सीजन के एक और युवा स्टार के पिता ने बेटे से अपील की है कि वह वैभव से प्रेरित न हो.

वैभव के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी इस लीग में शानदार डेब्यू किया. वह महज 17 साल के हैं. म्हात्रे ने तीन मई को आरसीबी के खिलाफ 94 रन की पारी खेली थी. इस पारी के बाद उनकी और वैभव सूर्यवंशी की तुलना शुरू हो गई. हालांकि आयुष के पिता ने बेटे से अपील की है वह वैभव जैसा न बने.

आयुष के पिता योगेश ने मिड डे से कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें -'जिनके खुद के घर शीशे के हैं...' गंभीर ने बिना नाम लिए कॉमेंटेटेर्स को गंदा लपेट लिया 

आरसीबी के मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी आयुष से बात करते दिखाई दिए थे. योगेश ने बताया,

Image embed

बताते चलें कि आयुष म्हात्रे ने अब तक लीग में चार मैच खेले हैं और 40.75 के औसत से 163 रन बनाए हैं. वहीं वैभव ने पांच मैच में 31.00 के औसत से 155 रन बनाए हैं.

 

वीडियो: IPL 2025: बारिश ने तोड़ दिया SRH के प्लेऑफ का सपना, DC की राह और मुश्किल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()