The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Gautam Gambhir hints at sunil Gavaskar questions NRI commentators earning money india

'जिनके खुद के घर शीशे के हैं...' गंभीर ने बिना नाम लिए कॉमेंटेटेर्स को गंदा लपेट लिया

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो कि भारत में कॉमेंटेटर की नौकरी से पैसा कमाते हैं और फिर NRI होने के फायदे उठाते हैं. ऐसे लोग उनपर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं.

Advertisement
Gautam gambhir, cricket news, team india
गौतम गंभीर ने बिना किसी का नाम लिए अपने आलोचकों को जवाब दिया है. (Photo- PTI)
pic
रिया कसाना
6 मई 2025 (अपडेटेड: 6 मई 2025, 11:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को उनके अग्रेसिव और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. गंभीर भले ही अब मैदान पर न दिखते हो लेकिन बतौर कोच भी उनकी बेबाकी कम नहीं हुई है. गंभीर ने एक टीवी शो में खुलकर उन लोगों  को जवाब दिया है, जो उनके कोच बनने के बाद से लगातार सवाल उठा रहे हैं.

गंभीर ने साथ ही कुछ कॉमेंटेटर्स पर भी सवाल उठाए हैं. गंभीर के मुताबिक कुछ लोग इंडियन क्रिकेट को अपने घर की जागीर समझने लगे हैं. उन्होंने ABP न्यूज के एक कार्यक्रम में कहा, 

Image embed

BCCI ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 58 करोड़ रुपये के कैश प्राइज की घोषणा की थी, जिसमें कोचिंग स्टाफ भी शामिल थे. गावस्कर ने गंभीर से सवाल किया था कि जिस तरह राहुल द्रविड़ ने अपने साथियों से ज्यादा पैसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था क्या मौजूदा कोच भी ऐसा करेंगे? गंभीर ने बिना नाम लिए कहा कि उन्हें किसी को नहीं बताना कि पैसों का क्या किया. गंभीर ने कहा, 

Image embed

यह भी पढ़ें - 'ऐसे खिलाड़ी को याद करना...' धोनी का नाम लेकर गावस्कर ने BCCI को काफी गंदा सुना डाला! 

गौतम गंभीर ने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, 

Image embed

गंभीर ने आगे कहा,

Image embed

गौतम गंभीर ने यहां विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि विराट कोहली हमेशा उनके दोस्त थे और हमेशा रहेंगे और संन्यास लेना उनका निजी फैसला है. 

 

वीडियो: IPL 2025: बारिश ने तोड़ दिया SRH के प्लेऑफ का सपना, DC की राह और मुश्किल

Advertisement

Advertisement

()