The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IPL 2023: Virat Kohli ruined Jofra Archers IPL 2023 comeback

ना 82 रन, ना जीत...कोहली के इस तगड़े काम पर झूम रही जनता!

कोहली की खेली ये 17 गेंदें सोशल मीडिया पर धूम मचा रहीं...

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 01:49 PM IST)
Virat Kohli, Jofra Archer, IPL 2023
विराट कोहली (PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तारीख 2 अप्रैल 2023. क्रिकेट फैन्स IPL का कैलेंडर आने के साथ ही इस दिन का इंतजार कर रहे थे. इसकी कई वजहे थीं. एक ये कि विराट कोहली फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी में खेलते दिखने वाले थे. दूसरा इस मैच के जरिए जोफ्रा आर्चर IPL में वापसी करने जा रहे थे. लगभग 3 साल बाद. तीसरा और सबसे जरूरी था इन दोनों का बैटल. जोफरा वर्सेज कोहली. और ये हुआ भी.

Kohli vs Archer

कोहली और आर्चर की बैटल की शुरुआत भी ठीक उसी अंदाज में हुई, जैसी सबने उम्मीद की थी. पहली सात गेंद पर कोहली ने 10 रन बटोरे. जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था. वहीं आर्चर ने 5 बार डॉट बॉल डाली. लेकिन इसके बाद कोहली ने मुकाबले को एकतरफा साबित कर दिया और अगली 10 गेंद में उन्होंने 18 रन और कूट दिए. यानी कोहली ने आर्चर की कुल 17 गेंद का सामना किया और 28 रन बटोरे. जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे.

फैन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

कोहली की इस शानदार पारी के बाद फैन्स ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिए. एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

‘किंग कोहली ने जोफ्रा आर्चर को लाचार कर दिया!’

एक और यूजर ने लिखा,

‘कोहली द्वारा आर्चर को गली क्रिकेट के बोलर की तरह कुटाई करते देखना अनफेयर है.'

वहीं एक और यूजर ने लिखा,

‘RCB के खिलाड़ी ने आर्चर की कुटाई कर दी.  हालांकि इसमें नया कुछ नहीं है.’

# RCB vs MI मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 20 रन तक टीम ने ईशान किशन, कैमरन ग्रीन और रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए थे. 48 तक आते-आते सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. लेकिन तिलक ने एक छोर थामे रखा. वो 46 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि निखिल वढेरा और अरशद खान की छोटी लेकिन तेज पारी की बदौलत मुंबई ने RCB को 172 का लक्ष्य दिया.

जवाब में RCB ने शानदार शुरुआत की. कप्तान फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली की ओपनिंग जोड़ी ने मुंबई के बोलर्स की खूब कुटाई की. 14.5 ओवर्स में जब डु प्लेसी आउट हुए. तब तक बोर्ड पर 148 रन टंग चुके थे. उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए. डु प्लेसी के आउट होने के बाद आए दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले लौट गए. ऐसे में मुंबई को हल्की सी उम्मीद दिखी.

लेकिन फिर आए ग्लेन मैक्सवेल ने तीन गेंदों में ही वो उम्मीदें धराशाई कर दीं. अंत में विराट कोहली ने छक्का मार अपनी टीम को जीत दिलाई. कोहली 49 गेंदों पर 82 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि मैक्सवेल ने तीन गेंदों पर दो छक्के की मदद से 12 रन बनाए. 

वीडियो: विराट कोहली रिकॉर्ड पर खतरा कैसे ले आए जॉस बटलर?

Advertisement

Advertisement

()