इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 15वें सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन पर संकटघिरता दिख रहा है. ख़बर मिली है कि BCCI इस मेगा ऑक्शन के लिए तय की गई तारीख औरजगह में बदलाव करने पर विचार कर रहा है. बोर्ड के इस फैसले का कारण कोविड के बढ़तेकेस और उनके चलते राज्य सरकारों द्वारा लगाई गई बंदिशें हैं. बोर्ड का कहना है किअगर बंदिशों में बदलाव होता है तो उन्हें भी मेगा ऑक्शन की प्लानिंग में बदलाव करनापड़ेगा. BCCI द्वारा हाल ही में तय किया गया था कि IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13फरवरी को बेंगलुरु शहर में आयोजित किया जाएगा. लेकिन कोरोना के बढ़ते कहर के चलतेराज्य सरकारों ने फिर से लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया है. साथ ही बाकी बंदिशों पर भीदोबारा विचार होने लगा है. ऐसे में अगर कर्नाटक सरकार कोई नया नियम लागू कर देतीहै, तो उससे मेगा ऑक्शन की प्लानिंग पर असर पड़ सकता है. # IPL Auction पर संकटहालांकि BCCI ने मेगा ऑक्शन के लिए होटल्स वगैरह की बुकिंग अभी नहीं की है. जिससेउनके लिए एक नई जगह तय करना थोड़ा आसान हो जाएगा. इस बारे में BCCI के एक वरिष्ठअधिकारी ने ज़ी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वे इस मसले पर कर्नाटक सरकार से लगातारबातचीत में हैं. जो भी फैसला लिया जाएगा, उसके बारे में राज्य सरकार को शॉर्ट नोटिसभेज दिया जाएगा. बोर्ड के अधिकारी ने इस इंटरव्यू में कहा, 'कुछ चीजें हमारे हाथमें नहीं हैं. उनके लिए हमें इंतज़ार करना होगा. एक बार बंदिशों का सही अंदाज़ा मिलजाए तो फिर बुकिंग्स वगैरह करने और बाकी चीजें अरेंज करने में कोई समस्या नहींहोगी. हम हालातों पर अपनी पैनी नज़र बनाए हुए हैं और लगातार स्टेट असोसिएशंस सेबातचीत कर रहे हैं. अगर हमें जगह बदलनी भी पड़ी, तो उसके लिए एक शॉर्ट नोटिस भेजदिया जाएगा.' बता दें कि बोर्ड ने कोलकाता, कोच्चि और मुंबई को मेगा ऑक्शन के लिएस्टैंडबाई में रखा है. बेंगलुरु के बाद ये तीन शहर हैं जो बोर्ड के लिए प्रियॉरिटीपर हैं. साथ ही आपको ये भी बता दें कि 4 जनवरी को BCCI ने डोमेस्टिक क्रिकेट पर भीअस्थाई रूप से रोक लगा दी है. रणजी ट्रॉफी 2021-22 के दौरान कोलकाता टीम के छहखिलाड़ियों समेत मुंबई के शिवम दुबे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद बोर्ड नेसभी डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स पर रोक लगाने का फैसला लिया था.