चार साल पहले किस विदेशी क्रिकेटर ने कहा था- पंत ही होंगे धोनी के उत्तराधिकारी
2017 में ये बयान चर्चा का विषय बन गया था.
Advertisement

ऋषभ पंत, सिराज, सुंदर ने ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत पर अहम योगदान दिया. फोटो- PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more
ब्रिसबेन टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है. इस जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant). टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मैच के आखिरी दिन अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से टीम को ऐतिहासिक जीत तक पहुंचाया. आखिरी टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को 328 रन चाहिए थे.
टीम ने ये लक्ष्य भारत ने 3 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया. ऋषभ पंत ने 138 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 89 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था. ऋषभ पंत ने सिडनी टेस्ट मैच में भी जबरदस्त पारी खेली थी. सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने 97 रन बनाए थे. इस सीरीज में पंत ने कुल दो पचासे जड़े. अपने टेस्ट करियर में पंत ने अब तक 2 शतक और 3 पचासे जमाने में सफल रहे हैं.
https://twitter.com/sambillings/status/1351441321068793856
हालांकि आज भले लोग पंत का गुणगान कर रहे हों. लेकिन हालात हमेशा ऐसे नहीं थे. अपनी बेफ़िक्री वाली बैटिंग के चलते पंत अक्सर लोगों के निशाने पर रहते हैं. कई लोग तो उन्हें सिरे से नकार चुके थे. लेकिन आज से 4 साल पहले इंग्लैंड के एक विकेटकीपर बल्लेबाज ने पंत का टैलेंट पहचान लिया था.
इस क्रिकेटर ने कहा था कि टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी की जगह अगर कोई खिलाड़ी ले सकता है तो वो ऋषभ पंत ही हैं. IPL 2017 के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलने वाले सैम बिलिंग (Sam Billings) ने अपनी टीम के साथी, पंत के लिए एक इंटरव्यू में कहा कि था कि उन्होंने ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी कभी नहीं देखा है. बिलिंग ने उसी वक्त घोषणा कर दी थी कि पंत भारतीय टीम में MS धोनी के उत्तराधिकारी बनेंगे.
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था,
"इसमें कोई शक नहीं है कि ऋषभ पंत बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं, उन जैसा प्लेयर मैंने कभी नहीं देखा. वह एक बल्लेबाज और एक विकेटकीपर दोनों के रूप में अभूतपूर्व हैं, जिस तरह से उन्होंने इन पहले कुछ मैचों में प्रदर्शन किया है. वह स्टंप्स के बेहद करीब खड़े थे बिलकुल धोनी की तरह, मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि MS धोनी की रिटायरमेंट के बाद पंत उनकी जगह ले सकते हैं. मुझे पता है कि यह बड़ी बात है, लेकिन आप बस उन्हें देखते रहिए...वह वहीं होंगे."इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आगे कहा,
"पहली बार मैंने उन्हें (पंत) पिछले साल ट्रेनिंग स्वायड गेम में देखा था. जिस तरह से वो कुल्टर नाइल और क्रिस मॉरिस की गेंदों को कोटला ग्राउंड के टॉप तक पीट रहे थे. इस नजारे को देख मैं सोच रहा था..हे भगवान ये शख्स सिर्फ 19 साल का है."

