रोहित, कोहली के जाने से पहले पृथ्वी शॉ ने न्यूज़ीलैंड में काटा गदर
डोपिंग के लिए बैन झेलने के बाद शॉ का यह नीली जर्सी में पहला टूर है.
Advertisement

पृथ्वी शॉ की बैटिंग की तकनीक लाजवाब है. वे अलग-अलग मौकों पर अपनी काबिलियत साबित करते रहे हैं.(फोटो: ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more
पृथ्वी शॉ. एक नाम जो इंडियन क्रिकेट का फ़्यूचर है. क्रिकेट पंडित बताते हैं कि शॉ की बैटिंग में सचिन तेंडुलकर का अक्स दिखता है. इन दावों को समय-समय पर शॉ ने सही साबित भी किया है. हालिया समय में उनकी बैटिंग का शानदार नमूना दिखा न्यूज़ीलैंड में. न्यूज़ीलैंड XI के ख़िलाफ़ शानदार शतकीय पारी आपको ध्यान से देखनी चाहिए. गेंद और बल्ले का खूबसूरत तालमेल आंखों में बस जाएगा.
19 जनवरी 2020. इंडिया A और न्यूज़ीलैंड XI के बीच दूसरा वॉर्म-अप मैच खेला गया. इंडिया A के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. बैटिंग की शुरुआत करने आए पृथ्वी शॉ ने 150 रनों की लाजवाब पारी खेली. शॉ ने अपनी पारी में 22 चौके और दो छक्के लगाए. यानी बाउंड्री की मदद से ही सैकड़ा लगा दिया.
डोपिंग के लिए बैन झेलने के बाद शॉ का यह नीली जर्सी में पहला टूर है. उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया A ने न्यूज़ीलैंड XI के सामने 373 रनों का लक्ष्य रखा था. न्यूज़ीलैंड XI ने भी इस लक्ष्य का बखूबी पीछा किया. लेकिन 12 रनों से पीछे छूट गए. इंडिया A ने ये मैच 12 रनों के अंतर से जीत लिया.
वीडियो : आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?
373 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड XI की शुरुआत बेहद खराब रही. दो विकेट 27 के स्कोर पर ही गिर गए थे. लेकिन उसके बाद जैक बॉयल और फ़िन एलन की जोड़ी ने विकेट पर पांव टिका दिए. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की. बॉयल 130 जबकि एलन 87 रन बनाकर आउट हुए. अंतिम परिणाम इंडिया A के पाले में रहा. इससे पहले हुआ पहला वॉर्म-अप मैच इंडिया A ने 89 रनों से जीता था. इंडिया A के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर ने 41 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली थी. क्रुणाल पंड्या और कप्तान शुभमन गिल ने भी अच्छी स्टार्ट की थी, लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. इंडिया ए न्यूज़ीलैंड में तीन वनडे और दो टेस्ट खेलेगी. ये दौरा अनऑफ़िशियल होगा. पहला वनडे 22 जनवरी को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद सीनियर टीम इंडिया भी न्यूज़ीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर पांच T20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेले जाएंगे. टीम इंडिया का दौरा 24 जनवरी से शुरू हो रहा है.⭐ 150 runs ⭐ 100 balls ⭐ 22 fours ⭐ 2 sixes
What a performance by Prithvi Shaw in India A's win over New Zealand XI in the second 50-over game 👏 pic.twitter.com/QAqdaZqdt4 — ICC (@ICC) January 19, 2020
वीडियो : आजकल कहां हैं U19 वर्ल्ड कप 2018 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार्स?

