The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian long jumper Murali Sreeshankar wins gold in Greece

भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस में जीता गोल्ड

भारत के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने ग्रीस में 8.31 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता. एथलीट श्रीशंकर के नाम 8.36 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड भी शामिल है.

Advertisement
pic
25 मई 2022 (अपडेटेड: 27 मई 2022, 12:30 AM IST)
Murali Sreeshankar wins gold in long jump
मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता गोल्ड फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने बुधवार को ग्रीस में 12वीं इंटरनेशनल जंपिंग मीट में 8.31 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता. श्रीशंकर ने इस छलांग के साथ नया इतिहास रच दिया. टोक्यो ओलंपिक खेल चुके केरल के इस एथलीट के नाम 8.36 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड भी है. बता दें कि इस मुकाबले में स्वीडन के टोबियास मोंटलेर ने 8.27 मीटर की कूद लगाकर सिल्वर मेडल जीता जबकि फ्रांस के जुलेस पोमेरी को 8.17 मीटर की कूद लगाकर ब्रॉन्ज़ मेडल मिला. इस इंटरनेशनल जंपिंग मीट में सिर्फ टॉप-थ्री खिलाड़ी ही 8 मीटर से आगे की जंप लगा सके.


ओलंपिक्स के बाद पहले इंटरनेशनल इवेंट में भाग ले रहे श्रीशंकर ने अभ्यास में 7.88 और 7.71 मीटर की कूद लगाई. श्रीशंकर को बधाई देते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने ट्वीट किया,

 

‘श्रीशंकर ने यूनान के कालिथिया में 12वीं अंतरराष्ट्रीय जंपिंग मीट में 8.31 मीटर की कूद लगाई.'

बता दें कि 23 साल के मुरली श्रीशंकर टोक्यो ओलंपिक्स में बहुत अच्छा नहीं कर पाए थे. 7.69 मीटर की बेस्ट जंप के साथ वे संयुक्त रूप से 24वें  नंबर पर रहे और फाइनल के लिए क्वॉलिफाई भी नहीं कर सके थे. ग्रीस के मिल्टियाडिस टेंटोग्लू ने 8.41 मीटर की छलांग लगाकर Tokyo2020 में गोल्ड जीता था.


श्रीशंकर ने सीजन की पहली इंडियन ओपन जम्प्स मीट में 8.14 और 8.17 मीटर की कूद लगाई थी. इसके बाद उन्होंने पिछले महीने कोझीकोड में हुए फेडरेशन कप में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा. बता दें कि नेशनल फेडरेशन कप के मेंस लॉन्ग जम्प इवेंट में 8.37 मीटर की छलांग लगाकर तमिलनाडु के एथलीट जेस्विन एल्ड्रिन ने गोल्ड जीता था.

 

हालांकि इस कूद के बाद भी उनके नाम नेशनल रिकॉर्ड दर्ज नहीं हो पाया. क्योंकि उस वक्त हवा का बहाव तय गति से ज्यादा था. लॉन्ग जंप के नियमों के मुताबिक जंप के समय हवा की रफ्तार +2.0 मीटर/सेकेंड होनी चाहिए. जेस्विन की जंप के समय हवा की रफ्तार +4.1m/s थी. वहीं श्रीशंकर की जंप के दौरान हवा की गति +1.54m/s थी. इसी वजह से श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल के साथ नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.

IPL 2022: रियान पराग पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए ट्रोल

Advertisement

Advertisement

()