The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Indian Army General mocks Pakistan PM after india defeats pakistan in t20 world cup 2026

'सरेंडर में मजा है...', पाकिस्तान की हार पर सेना के दिग्गज ने शहबाज़ शरीफ की मौज ले ली

T20 वर्ल्ड कप 2026 : भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली है. अब इसे लेकर पाकिस्तानी पीएम Shahbaz Sharif को भारतीय सेना के जनरल ने ट्रोल कर दिया है.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 09:27 PM IST)
Shahbaz Sharif, Ind vs Pak, T20 World Cup 2026
पाकिस्तान को भारतीय टीम ने 61 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह बनाई. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) मुकाबला. मतलब क्रिकेट का एल क्लासिको. हालांकि, अब ये राइवलरी बिल्कुल एकतरफा हो गई है. भारतीय टीम हर डिपार्टमेंट में पाकिस्तान पर हावी नज़र आती है. वैसे भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खि‍लाफ बहुत साधारण है.

15 फरवरी को एक बार फिर भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंद दिया. आलम ये था कि पाकिस्तानी टीम 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई. महज 114 रन पूरी टीम ऑलआउट हो गई. इसके बाद से ही इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ बना हुआ है.

भारतीय सेना के ले. जनरल ने क्या लिखा?

भारतीय सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों ने भी भारत की जीत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी टीम के साथ-साथ पीएम शहबाज शरीफ की भी मौज ले ली. ढिल्लों ने एक्स पर लिखा,

बॉयकॉट में नहीं, सरेंडर में ज़्यादा मज़ा आता है इन्हे… एक बार और कर दिया. 
जय हिंद.

gen dhillon x
ले. जनरल ढिल्लों का एक्स पोस्ट.  

दरअसल, पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने मैच से पहले एक्स पर पोस्ट कर अपनी टीम को शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था,

कोलंबो में उतरने वाली मेन इन ग्रीन को शुभकामनाएं. कॉन्फिडेंस के साथ खेलें और अपना बेस्ट दें. 

ले. जनरल ढिल्लों ने इसी पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पाकिस्तानी पीएम की मौज ली है.

ये भी पढ़ें : भारत के आगे पाकिस्तान कर देता है सरेंडर! पिछले 6 मैच के रिकॉर्ड्स बता रहे कोई राइवलरी नहीं

पाक पीएम ने बॉयकॉट की घोषणा की थी

दरअसल, भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी ड्रामा चला था. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने को लेकर पहले इस मैच को बॉयकॉट करने का ऐलान कर दिया था. इसे लेकर PCB ने ICC से फोर्स मेज्यॉर लगाने की बात कही थी.

लेकिन, ICC की PCB के साथ मीटिंग के बाद पाकिस्तानी पीएम ने मैच को लेकर हरी झंडी दे दी थी. अब-जब दोनों टीमें कोलंबो में भ‍िड़ीं तो पाकिस्तानी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी को लेकर सोशल मीडिया पर ये मज़ाक बनाया जा रहा है कि पाकिस्तान मैच बॉयकॉट कर देता तो इतनी ज़लालत नहीं झेलनी पड़ती.

मैच में क्या हुआ? 

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए थे. इस दौरान टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज़्यादा 77 रन की पारी खेली थी. मैच में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और श‍िवम दुबे ने भी अहम योगदान दिया था. वहीं, रिंकू ने अंत में आकर पावरहिटिंग की थी. इसके बाद टारगेट को चेज करते हुए पाकिस्तानी टीम महज 114 रन पर सिमट गई थी. इस दौरान जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए थे. 

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()