The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India working on their fielding constantly, admits Morne Morkel

इंडियन टीम की ये बड़ी कमजोरी परेशान करेगी! बॉलिंग कोच ने भी मानी बात

मॉर्केल ने माना है कि टीम कई बार फील्डिंग में गलतियां करके 15-20 रन लुटा देती है.

Advertisement
pic
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 12:03 AM IST)
India working on their fielding constantly, admits Morne Morkel
सुपर 8 में भारत की कैचिंग एफिशिएंसी 71.7% रही है, जो सबसे कम है. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में इंडियन टीम की फील्डिंग कमजोर रही है. टीम की कैचिंग एफिशिएंसी पर भी सवाल उठे हैं. भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्केल ने भी ये बात मानी है, और इस पर खुलकर बात की है.

मॉर्केल ने माना है कि टीम कई बार फील्डिंग में गलतियां करके 15-20 रन लुटा देती है. मैच से पहले मीडिया से मॉर्केल ने बताया,

"फील्डिंग के बारे में हम बहुत बात करते हैं. कई बार हम खुद को दोषी मानते हैं क्योंकि फील्डिंग में हम 15-20 रन दे देते हैं. ये एक ऐसा पहलू है जिस पर हम लगातार काम कर रहे हैं. हम प्लेयर्स से कहते हैं कि वो और बेहतर करें."

मॉर्केल ने आगे कहा,

“कोई भी जानबूझकर कैच छोड़ना नहीं चाहता. ऐसा नहीं है कि हम प्रैक्टिस नहीं करते. हम फील्डिंग पर बहुत जोर दे रहे हैं. वर्ल्ड कप से पहले यही हमारा सबसे बड़ा फोकस था. बस लगातार मेहनत करते रहना है, छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना है, कुछ खास प्लेयर्स को हॉट स्पॉट्स और सही पोजीशन में लगाना है. लेकिन कभी-कभी ओवर रेट की वजह से ये मुश्किल हो जाता है.”

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने बताया कि प्लेयर्स की मैदान पर ये जिम्मेदारी बन जाती है कि वो खुद हॉट जोन में रहें, थोड़ा एक्स्ट्रा दौड़-भाग करें. सही प्लेयर सही जगह पर होंगे तो कैच पकड़ने के चांस बढ़ जाएंगे.

बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत की कैचिंग बहुत खराब रही है. सुपर 8 में भारत की कैचिंग एफिशिएंसी 71.7% रही है, जो सबसे कम है. मतलब, टीम 8वें नंबर पर रही है. भारतीय टीम ने अब तक 13 कैच छोड़े हैं, जो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मैच में ये समस्या साफ दिखी. मैच भारत के लिए नॉकआउट था. जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का आसान कैच छोड़ दिया. फिर अर्शदीप सिंह की गेंद पर रोवमैन पॉवेल का भी कैच छूट गया. ऐसी गलतियां टीम को काफी महंगी पड़ रही हैं. हर मैच में बोर्ड पर 15-20 रन एक्स्ट्रा लग जाते हैं.

मॉर्केल की बातों से ये तो साफ है कि टीम इस कमजोरी को दूर करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है कि सेमीफाइनल में भारत फील्डिंग में मजबूत दिखेगा और ट्रॉफी की राह पर एक कदम आगे बढ़ेगा

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()