The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India wins 2nd tied T20I match against New Zealand, what had happened in their first tied T20I against Pakistan in T20 World Cup 2007

पहली बार टीम इंडिया का T20I मुकाबला टाई हुआ तो क्या रिजल्ट आया था?

टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड में जीती T20I सीरीज़.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 29 जनवरी 2020, 01:09 PM IST)
Img The Lallantop
रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में चार गेंदों पर 15 रन बनाए.(फोटो: एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे T20I मुकाबले में हरा दिया है. इस मैच के दौरान क्या गज़ब का रोमांच था! यादगार. मुकाबला सुपर ओवर तक गया. सुपर ओवर में इंडिया को जीतने के लिए 18 रन बनाने थे. रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने 20 रन बना दिए. आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए 10 रनों की दरकार थी. रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाए. इस जीत के साथ ही इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है. मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड रोहित शर्मा को मिला.
T20I के इतिहास में ये इंडिया का दूसरा टाई मुकाबला था. इंडिया के पहले और दूसरे टाई T20I के बीच 13 साल का फासला रहा. हालांकि यह पहली बार था जब टीम इंडिया का T20I मैच सुपर ओवर में पहुंचा था.

पहली बार कब?

T20I में इंडिया का पहला टाई मुकाबला पाकिस्तान के साथ था. तारीख थी 14 सितंबर 2007 की. मैदान था डरबन का किंग्समीड. टूर्नामेंट था, पहला ICC वर्ल्ड T20I. इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 141 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भी 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई.
उस वक्त T20I में सुपर ओवर का नियम नहीं आया था. तब मैच टाई होने पर बॉल आउट से मैच का विनर चुना जाता था. बॉल आउट में खाली पिच मिलती थी. क्रीज पर कोई बैट्समैन नहीं होता था. खाली विकेट. दोनों टीमों को पांच गेंदबाज नॉमिनेट करने होते थे. पांच राउंड की गेंदबाजी. गेंदबाजों को खाली विकेट पर हिट करना होता था. जो टीम ज्यादा बार विकेट हिट करती, उसे विनर चुना जाता था.
धोनी की कप्तानी में इंडिया ने वर्ल्ड टी-20 का पहला सीजन अपने नाम किया था.
धोनी की कप्तानी में इंडिया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था.

इंडिया की तरफ से गेंद हिट करने के लिए सहवाग, रोबिन उथप्पा, श्रीसंथ, इरफ़ान पठान और हरभजन सिंह को चुना गया. पाकिस्तान ने उमर गुल, सोहैल तनवीर, यासिर अराफ़ात, अफ़रीदी और मोहम्मद आसिफ़ को नॉमिनेट किया.
तीसरे राउंड में ही मैच का फैसला हो गया. सहवाग, हरभजन और उथप्पा ने अपने खाते के स्टंप्स उड़ा दिए थे. पाकिस्तान के लिए अराफ़ात, गुल और अफ़रीदी विकेट मिस कर गए. तीन राउंड के बाद स्कोर 3-0 था. आगे गेंद फिंकवाने का कोई मतलब नहीं था. इंडिया को मैच का विजेता घोषित कर दिया गया. पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ़ 'मैन ऑफ़ द मैच' थे.
बाद में इंडिया और पाकिस्तान की टीमें फ़ाइनल में भिड़ीं. इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया. और वर्ल्ड T20 का पहला सीजन अपने नाम किया था.
लगातार तीसरी बार छक्के से जीते हेमिल्टन में तीसरे मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता. पहले बैटिंग का न्यौता दिया इंडिया को. इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 179 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 20 ओवरों के बाद 179 रन ही बना पाई. मैच पहुंचा सुपर ओवर में. न्यूज़ीलैंड ने छह गेंदें खेलकर 17 रन बनाए थे.
रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर मैच जिताया. इंडिया ने इस सीरीज़ के तीनों मुकाबलों में विनिंग स्कोर छक्के से हासिल किया है. पहले मैच में श्रेयस अय्यर, दूसरे में शिवम दुबे और अब रोहित शर्मा. सबसे अनोखी बात ये है कि ये विनिंग स्कोर तीनों मुकाबले में एक ही गेंदबाज की गेंदबाजी पर आए. टिम साउदी.
न्यूज़ीलैंड में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहली T20I सीरीज़ जीती है इंडिया ने. विराट कोहली न्यूज़ीलैंड में T20I सीरीज़ जीतने वाले पहले इंडियन कप्तान बन गए हैं.


वीडियो: भारत में T20I वर्ल्ड कप खेलने से PCB CEO वसीम खान ने क्यों मना किया?

Advertisement

Advertisement

()