The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Pakistan Gautam Gambhir says Bumrah most lethal bowler of the world

शाहीन अफरीदी से तुलना पर बुमराह को लेकर गंभीर ने बड़ी बात बोल दी

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले बुमराह और अफरीदी की तुलना हो रही है.

Advertisement
pic
13 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 13 अक्तूबर 2023, 01:41 PM IST)
Bumrah Shaheen Afridi
भारत-पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच (फोटो- BCCI/T20 वर्ल्ड कप)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्रिकेट वर्ल्ड कप में अब सबको भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार है. दोनों टीम जबरदस्त फॉर्म में है. और अपना दोनों मुकाबला जीत चुकी है. 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तानी पेसर शाहीन शाह अफरीदी की तुलना की जा रही है. इस पर भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कहा कि दोनों के बीच "बड़ा अंतर" है और उन्होंने बुमराह को "दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज" बता दिया.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले गंभीर ने बुमराह की जमकर तारीफ की है. स्टार स्पोर्ट्स पर गंभीर ने बताया, 

"पहले मैच में जिस तरीके की पिच पच उन्होंने मिचेल मार्श को आउट किया था और फिर (दूसरे मैच में) अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान को आउट किया. अगर वर्ल्ड क्रिकेट में कोई सबसे खतरनाक गेंदबाज है, तो वो बुमराह हैं. पहले हम जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी की तुलना करते थे, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है."

गंभीर ने आगे कहा कि एक गेंदबाज बताएं जो मैच के हर फेज में इस तरह का प्रभाव डाल सकता है. बोलर्स या तो नई गेंद के साथ या डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हैं, लेकिन बुमराह मिडिल ओवर्स में भी उतना ही प्रभावी रहते हैं, जितना नई या पुरानी गेंद के साथ.

जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में खतरनाक साबित हो भी रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने चार विकेट लिया था. अब तक खेले गए दो मैच में 6 विकेट ले चुके हैं. उनकी इकनॉमी 3.70 है. वहीं शाहीन अफरीदी ने 2 मैच में 2 विकेट लिए हैं. उनकी इकनॉमी 6.43 है.

ये भी पढ़ें- 2007, 2011, 2017, 2019 और अब... रोहित अपनी बायोपिक लिख चुके, फ़ाइनल चैप्टर बाकी है!

हाल में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी बुमराह के लिए कुछ ऐसा ही कहा था. पठान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा था कि बुमराह से अच्छा गेंदबाज आपको पूरी दुनिया में नहीं मिल सकता है. उनके एक्शन को देखेंगे तो पता चलेगा कि वे किस तरीके से वेरिएशन करते हैं.

अहमदाबाद बुमराह का होम ग्राउंड है. अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बुमराह ने कहा था कि वे काफी समय से घर से बाहर हैं. इसलिए मैच से पहले मां से मिलने जाएंगे. बुमराह ने इस मैदान पर अब तक वनडे मैच नहीं खेला है. इसलिए भी उनके लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. वो यहां टेस्ट मैच खेल चुके हैं.

बुमराह ने चोट के बाद पिछले महीने ही एशिया कप में वापसी की थी. बुमराह को बीते साल बैक इंजरी हुई थी. जिसके चलते वह T20 वर्ल्ड कप और IPL, दोनों से बाहर रहे थे. लेकिन एशिया कप में नई गेंद के साथ वे काफी खतरनाक नजर आए. टूर्नामेंट के तीन मैच में चार विकेट झटके थे.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह पर शोएब अख्तर की गई भविष्यवाणी सच हो गई!

Advertisement

Advertisement

()