The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • india vs pakistan cricket world cup shoiab akhtar says match is nit for faint hearted

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले शोएब ने किसे कायर बताया?

Cricket World Cup: शोएब अख्तर ने कहा कि जब लोग पाकिस्तान टीम को कमजोर दिखाते हैं तो प्लेयर्स पर प्रेशर खत्म हो जाता है. बोले- हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है.

Advertisement
pic
13 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 02:12 PM IST)
shoaib akhtar says its easy for pakistan to beat india due to less pressure india pakistan odi world cup match
भारत पाकिस्तान वर्ल्ड कप पर बोले शोएब अख्तर (फोटो- फेसबुक/Shoaib Akhtar)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने कहा है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम आसानी से भारत को हरा देगी. इसके पीछे की वजह भी बताई है. उनका मानना है कि मैच में पाकिस्तान पर भारतीय टीम जितना दबाव नहीं होगा (India Pakistan World Cup). शोएब अख्तर ने आगे कहा कि ये मैच कमजोर दिल वालों या कायर लोगों के लिए नहीं है. ये मैच उनके लिए है, जो बहादुर हैं. जो बड़ा नाम कमाना चाहते हैं. जो सुपरस्टार बनना चाहते हैं.

RevSportz के साथ बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा कि हर बार भारतीय टीम को फेवरेट के तौर पर पेश करना वास्तव में पाकिस्तान के लिए मददगार साबित होता है. अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए शोएब ने बताया कि एक बार एक उन्होंने टीवी चैनल पर देखा कि क्रिकेट शो में सब कुछ नीला रंग दिया गया था और बार-बार बस यही कहा जा रहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान को बुरी तरह हरा देगी. शोएब से पूछा कि इस तरह का प्रेशर कौन बनाता है? उन्होंने आगे कहा कि जब लोग पाकिस्तान टीम को कमजोर दिखाते हैं तो प्लेयर्स पर दबाव खत्म हो जाता है. 

शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान की टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. बोले, 

पाकिस्तान के लिए भारत को हराना इसलिए आसान होगा क्योंकि ये आपका होम ग्राउंड है. आपके टीवी राइट्स हैं. आपकी स्पॉन्सरशिप लगी है. आप फंसे हैं. हम नहीं. 

शोएब अख्तर आगे बोले, 

ये कोई जंग नहीं है. पाकिस्तान ज्यादा से ज्यादा TRP बटोरने में भारत की मदद करने को तैयार है. मैं मानता हूं कि ये भारत के लिए सबसे बड़ा और शानदार वर्ल्ड कप होना चाहिए. बाबर आजम और टीम को आक्रामकता और समझदारी के साथ खेलना चाहिए. टीम से कहना चाहता हूं कि आप जीत जाओगे. वहां जाओ, खेलो. मैं आपके साथ हूं. 

ये भी पढ़ें- सरकार वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी फ़ैन्स और मीडिया को वीज़ा नहीं दे रही है या बात कुछ और है?

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने दो शुरुआती मैच जीत चुकी है, वहीं पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज किए थे. ऐसे में दोनों टीम्स अच्छे कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में उतरेंगी.

Advertisement

Advertisement

()