विकेट के पीछे गलती करने वाले KL राहुल ने बैटिंग में बदला चुका दिया
इंडिया ने सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है.
Advertisement

राहुल की पारी की बदौलत इंडिया ने दूसरा T20 सात विकेट से जीत लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
रविवार, 26 जनवरी को देश ने गणतंत्र दिवस मनाया. गणतंत्र दिवस के दिन इंडियन क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड में अपनी बादशाहत कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरी. ऑकलैंड के ईडेन पार्क स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड टूर का दूसरा T20I खेला गया. T20 की दो सबसे शानदार टीमों की जंग में रोमांच की कोई कमी नहीं होती. ऐसा ही एक वाकया पहली पारी के आठवें ओवर में देखने को मिला, जब KL राहुल ने जल्दबाजी के चक्कर में विलियमसन को रन आउट करने का मौका गंवा दिया. हालांकि बाद में इस ग़लती को राहुल ने अपनी बैटिंग से ठीक कर दिया.
न्यूज़ीलैंड की पारी का आठवां ओवर युज़वेंद्र चहल फेंकने आए. पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना. ओवर की दूसरी गेंद को विलियमसन ने मिड-विकेट की तरफ गैप में धकेला. विलियमसन दूसरे रन के लिए भागे. स्ट्राइकर एंड पर विलियमसन को पहुंचना था. उसी छोर पर थ्रो भी आया. मनीष पांडे का थ्रो सटीक था. लेकिन KL राहुल ने गेंद को कलेक्ट करने से पहले ही गिल्लियां गिरा दी.
राहुल ने रनआउट करने का चांस खो दिया. हालांकि विलियमसन इस जीवनदान का कोई फायदा नहीं उठा पाए. वे 14 रन बनाकर आउट हुए. न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए. पिछले मैच की तुलना में इस बार बड़ा स्कोर नहीं बन पाया.
वीडियो: Ind vs Aus: जब धोनी और केएल राहुल के फैंस आमने-सामने आ गए और विराट कोहली ने मामला संभाला
इंडिया ने आसानी से 133 का लक्ष्य भेद दिया. केवल तीन विकेट खोकर. 15 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया है. KL राहुल ने 50 गेंद में 57 रन बनाए. उनको मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. KL राहुल ने पहले मैच में भी पचासा लगाया था. ऋषभ पंत स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के तौर पर इंडिया के साथ न्यूज़ीलैंड टूर पर गए हैं. लेकिन कीपिंग का ज़िम्मा KL राहुल ही संभाल रहे हैं. कोहली ने ये बयान भी दिया था कि KL राहुल को खिलाने से टीम में एक एक्सट्रा बैट्समैन को मौका मिलता है. इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पांच T20I सीरीज़ का पहला मैच इंडिया ने छह विकेट से जीता था. इंडिया सीरीज़ में 2-0 से आगे हो गई है.KL Rahul and Shreyas Iyer's explosive batting powers India to a seven-wicket win in the second T20I 💥
🇮🇳 now lead the series 2-0!#NZvIND pic.twitter.com/fQY3JgfXjp — ICC (@ICC) January 26, 2020
वीडियो: Ind vs Aus: जब धोनी और केएल राहुल के फैंस आमने-सामने आ गए और विराट कोहली ने मामला संभाला

