The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs New Zealand 1st T20: Martin Guptill catch to send Virat Kohli back to the pavilion is awesome to watch

पहले T20 में मार्टिन गप्टिल का ये कैच न्यूज़ीलैंड का एकमात्र हासिल रहेगा

इंडिया ने पहला T20 छह विकेट से जीत लिया है.

Advertisement
pic
24 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 24 जनवरी 2020, 11:54 AM IST)
Img The Lallantop
पहला टी-20 न्यूज़ीलैंड हार गई, लेकिन गप्टिल ने कोहली का जो कैच पकड़ा, वो शानदार था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑकलैंड में खेला गया पहला T20I मैच इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया है. पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. इंडिया ने 19 ओवरों में ही 204 का लक्ष्य हासिल कर लिया. इंडिया की बैटिंग के दौरान मार्टिन गप्टिल का एक कैच खूब चर्चा में रहा. ये कैच पकड़कर उन्होंने विराट कोहली को पवेलियन भेजा. कोहली उस वक्त 45 के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे. मजे की बात ये कि पहली इनिंग में रोहित शर्मा ने खूबसूरत कैच पकड़कर गप्टिल को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. 204 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम को पहला झटका 16 के स्कोर पर ही लग गया था. रोहित शर्मा सिर्फ 7 रन बना पाए. रोहित के आउट होने के बाद कोहली और KL राहुल ने पारी संभाल ली. 115 के स्कोर पर राहुल आउट हो गए. ऐसे पकड़ा कोहली का कैच 11 ओवरों के बाद इंडिया 121 के स्कोर पर पहुंच चुकी थी. विकेट सिर्फ दो गिरे थे. कीवी कप्तान ने 12वां ओवर फेंकने के लिए ब्लेयर टिकनर को बुलाया. उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कमाल कर दिया. टिकनर ने गेंद धीमी फेंकी. गेंद पैड के पास थी, कोहली का पसंदीदा एरिया. उन्होंने गेंद को फ़्लिक किया. गेंद हवा में उछली. डीप मिड-विकेट पर मार्टिन गप्टिल तैनात थे. उन्होंने अपनी जगह से दौड़ लगाई. गेंद अभी भी उनसे काफी दूर थी. गप्टिल ने फुल स्ट्रेच डाइव लगाई. जब तक गेंद घास को छूती, उन्होंने कुछ इंच पहले ही हाथों में कैद कर लिया. विराट कोहली को मैदान से बाहर जाना पड़ा. 32 गेंदों में 45 रन बनाकर. वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल की याद ताजा इस कैच के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा चली कि गप्टिल ने वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल की याद ताजा कर दी है. सेमीफ़ाइनल में गप्टिल के थ्रो पर ही धोनी रन आउट हुए थे और इंडिया को मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. शिवम दुबे के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे टीम को जीत तक ले गए. अय्यर ने टिम साउदी की गेंद पर छक्का लगाकर मैच खत्म किया. वे 29 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रेयस को 'मैन ऑफ़ द मैच' घोषित किया गया. सीरीज़ का दूसरा T20 मैच 26 जनवरी को ऑकलैंड में ही खेला जाएगा.
वीडियो: भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बताया, कैसे टीम से जाने के बाद वो मरते मरते बचे?

Advertisement

Advertisement

()