'रोहित टेस्ट टीम के कप्तान बने थे, तो क्या थे... ' शुभमन पर BCCI के पूर्व सिलेक्टर ने क्या कहा?
BCCI के पूर्व चयनकर्ता वेंकटपति राजू ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने को लेकर उनका समर्थन किया है. उन्होंने गिल को लेकर एक बड़ा दावा किया है.

भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ शुक्रवार 20 जून से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley) पर खेला जाएगा. बतौर कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा की जगह लेने जा रहे हैं. शुभमन को टेस्ट टीम की कमान सौंपे जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं. और अब BCCI के एक पूर्व चयनकर्ता ने इस फैसले का बचाव किया है.
भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व BCCI चयनकर्ता वेंकटपति राजू ने गिल को कप्तान बनाए जाने को लेकर उनका समर्थन किया है. वह 2007 में वर्ल्ड कप T20 जीतने वाली टीम के चयनकर्ता थे. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कप्तानी का दबाव गिल के प्रदर्शन को खराब नहीं करेगा. यह उन्हें और ज़िम्मेदार बना सकता है.
उन्होंने कहा,
उन्होंने यह भी कहा कि अपने 67 मैचों और 116 पारियों वाले टेस्ट करियर के दौरान रोहित का औसत 40.57 था. इस फॉर्मेट में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उन्हें जमने में समय लगा. उन्होंने गिल की तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ से की.
उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
गौरतलब है कि रोहित के टेस्ट कप्तानी ‘छोड़ने’ के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों को किनारे करते हुए युवा शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया गया है. कई आलोचकों का कहना है कि यह फैसला अचानक और परिस्थिति के मुताबिक लिया गया है, न कि पहले से तय योजना के तहत.
शुभमन गिल के टेस्ट रिकॉर्डगिल के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो अभी तक उनका औसत सिर्फ़ 35.05 है. यह औसत पिछले 10 वर्षों में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों में सबसे कम है. यही कारण है कि कुछ लोगों का मानना है कि टीम की कमान सौंपे जाने से पहले उन्हें और ज़्यादा समय की जरूरत थी.
यह फैक्ट है कि इंग्लैंड में गिल का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने यहां तीन टेस्ट में सिर्फ़ 28, 15, 1, 0, 17 और 4 जैसे स्कोर बनाए हैं. SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में भी वह अभी तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं. इन देशों में उनका औसत सिर्फ 25.70 है.
वीडियो: ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने सरकार से क्या मांग की? सामने आया वीडियो

.webp?width=60)

