भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट में कुछ ऐसा हुआ, जो पिछले 42 साल में नहीं हुआ था!
IND vs BAN के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है, जहां इंडियन टीम पहले बैटिंग कर रही है.

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है. जहां इंडियन टीम पहले बैटिंग कर रही है. मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शांतो (Najmul Hasan) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है. तब, ये फैसला कुछ हद तक हैरान करने वाला रहा, क्योंकि पिछले 42 साल में ऐसा किसी टीम ने नहीं किया था.
बांग्लादेश के बॉलिंग चुनने के साथ ही पिछले 20 टेस्ट मैच से चला आ रहा सिलसिला टूट गया. यहां कप्तान टॉस जीतने के बाद लगातार पहले बैटिंग का फैसला लेते आ रहे थे. इससे पहले साल 1982 में इंग्लैंड के कप्तान कीथ फ्लेचर ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था.
फिलहाल, भारत बांग्लादेश मैच पर वापस लौटें तो बांग्लादेशी कप्तान का फैसला पहले सेशन में काफी हद तक सही नजर आया है. पेसर नाहिद हसन ने भारत के टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया. नाहिद ने पहले कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया. फिर उन्होंने शुभमन गिल को लिटन दास के हाथों कैच आउट करवा दिया. नाहिद ने फिर विराट कोहली का भी विकेट ले लिया. विराट भी विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट हुए. रोहित और विराट ने छह-छह रनों का योगदान दिया. जबकि शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके. वहीं लंच के बाद हसन महमूद ने ऋषभ पंत को 39 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: अफ़ग़ानिस्तान का ऐसा प्रहार, साउथ अफ़्रीका वालों का हुआ बहुत बुरा हाल
आउट होने से पहले ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए. वो ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. इससे पहले ये कारनामा महेंद्र सिंह धोनी ही कर पाए थे. धोनी के नाम विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 17092 रन दर्ज हैं.
तीन पेसर्स के साथ उतरी टीम इंडियाचेन्नई टेस्ट में इंडियन टीम तीन पेसर्स के साथ उतरी है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ-साथ आकाशदीप सिंह को भी इंडियन टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है. वहीं टीम में दो स्पिनर रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन हैं. केएल राहुल को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जबकि सरफराज खान, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को इस मुकाबले में टीम में जगह नहीं मिल पाई है.
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवनरोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और मोहम्मद सिराज.
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवनशादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा
वीडियो: आर अश्विन ने अच्छा पुल शॉट खेलने वाले बैटर में विराट कोहली का नाम न लेकर गलत कर दिया!

.webp?width=60)

