राजकोट वनडे में रोहित शर्मा ने तोड़ डाला बड़ा रिकॉर्ड, सचिन, सहवाग और गांगुली से निकले आगे
बतौर ओपनर रोहित के नाम हुआ एक ख़ास रिकॉर्ड.
Advertisement

रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर सबसे कम 137 पारियों में 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.(फोटो: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more
तारीख 17 जनवरी 2020. दिन शुक्रवार. राजकोट का सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला. टॉस हारकर टीम इंडिया को बैटिंग करनी पड़ी. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने इंडिया की बैटिंग की शुरुआत की. ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े.
रोहित ने पिछले मैच से सबक लिया था. संभल कर खेले. एडम ज़ैम्पा की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 42 रन बनाए. इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा उस बड़ी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें इंडिया की तरफ से सिर्फ सचिन तेंडुलकर, विरेंदर सहवाग और सौरव गांगुली ही पहुंच पाए थे. ये लिस्ट है, ओपनर बल्लेबाज के तौर पर 7000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों की.
राजकोट वनडे में रोहित शर्मा ने सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. ओपनर बैट्समैन के तौर पर उन्होंने 137 पारियों में ही 7000 रन बना लिए हैं. इससे पहले इस लिस्ट में टॉप पर साउथ अफ़्रीका के हाशिम अमला का नाम था. अमला ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 147 पारियां खेली थीं.

रोहित शर्मा सचिन, सहवाग और गांगुली की तिकड़ी से काफी आगे निकल गए हैं.
रोहित और अमला के बाद नंबर आता है मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का. बतौर ओपनर, 7000 रन बनाने के लिए उन्होंने 160 पारियां लीं. श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 165 जबकि सौरव गांगुली ने ये रिकॉर्ड 168वीं पारी में अपने नाम किया था.
रोहित शर्मा राजकोट वनडे से पहले 9000 रनों के आंकड़े से मात्र 46 रन दूर थे. लेकिन वह 42 रन ही बना पाए. रोहित ये आंकड़ा पार करने से 4 रन दूर हैं. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी में खेला जाएगा. रोहित के पास मौका होगा, 9000 रनों का आंकड़ा पार करने की कोशिश करेंगे. अगर तीसरे वनडे में रोहित शर्मा 9000 रनों का आंकड़ा पार करते हैं, तो वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले छठे इंडियन बल्लेबाज बन जाएंगे.
वीडियो : भारतीय ओपनर रोहित शर्मा अब अपनी लिमिट्स में खेलना चाहते हैं!