The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs Australia 1st ODI: Rohit Sharma survives an easy run out in the first over of the match

Ind vs Aus: पहले ओवर में जीवनदान मिलने के बावजूद कोई कमाल नहीं कर पाए रोहित शर्मा

मैच के पहले ओवर में और क्या-क्या हुआ?

Advertisement
pic
14 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2020, 01:49 PM IST)
Img The Lallantop
पहले ओवर में मिले जीवनदान को रोहित बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. (फोटो: हॉटस्टार स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more
ऑस्ट्रेलियाई टीम का इंडिया दौरा शुरू हो चुका है. तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. कंगारू कप्तान आरोन फ़िंच ने टॉस जीता और टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया. मैच के पहले ओवर में खूब ड्रामा हुआ. मिचेल स्टार्क की गेंदों का सामना किया हिटमैन रोहित शर्मा ने. इस ओवर में 8 रन बने. दो चौकों की मदद से. लेकिन चौथी गेंद पर रोहित आउट होने से बाल-बाल बच गए. रोहित ने ओवर की पहली ही गेंद को कवर की तरफ से चौके के लिए निकाल दिया. अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया. लेकिन चौथी गेंद पर रोहित आउट होने से बाल-बाल बच गए. मिड-ऑफ़ की तरफ गेंद धकेलने के बाद रोहित ने दौड़ लगा दी. धवन नॉन-स्ट्राइकर छोर से मना कर रहे थे, लेकिन रोहित ने उनकी तरफ देखा ही नहीं. गेंद वॉर्नर के हाथों में थी और रोहित अपनी क्रीज से काफी दूर. वॉर्नर ने थ्रो किया और गेंद विकेट के बगल से निकल गई. पहले ही ओवर में रोहित को मिला जीवनदान रोहित शर्मा को पहले ही ओवर में जीवनदान मिल गया. पांचवी गेंद पर रोहित ने एक बार फिर से कवर का खाली इलाका चुना. परफ़ेक्ट टाइमिंग के साथ उनके बल्ले से टकराकर निकली गेंद सीधे सीमा रेखा के पार नज़र आई. आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. इस जीवनदान के बावजूद रोहित कोई कमाल नहीं दिखा पाए. पांचवें ओवर की तीसरी गेंद. मिचेल स्टार्क के सामने एक बार फिर रोहित शर्मा. रोहित का हवाई शॉट सीधा डेविड वॉर्नर के हाथों में समा गया. रोहित 15 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया आज के मैच में तीन स्पेशलिस्ट ओपनरों के साथ खेल रही है. रोहित शर्मा और धवन के साथ-साथ केएल राहुल को भी टीम में जगह दी गई है. वानखेड़े पर दोनों टीमों के बीच अब तक तीन वनडे खेले जा चुके हैं. इंडिया को एक, जबकि ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों में जीत हासिल हुई है. टीम इंडिया आज के मुकाबले में हिसाब बराबर करने की भरपूर कोशिश करेगी.
वीडियो : विज्डन: दशक की टी-20 टीम में नहीं हैं रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

Advertisement

Advertisement

()