The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India vs afghanistan indian squad announced test series odi series rohit sharma virat kohli harsh dubey gurnoor brar

अफगानिस्तान टेस्ट में पंत वाइस कैप्टन नहीं, ODI में रोहित-कोहली के अलावा कई नए चेहरे

इंडियन टीम को Afghanistan Series में एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेलने हैं. Gurnoor Brar, Manav Suthar और Harsh Dubey टीम में नया चेहरा हैं.

Advertisement
pic
19 मई 2026 (अपडेटेड: 19 मई 2026, 05:34 PM IST)
India vs afghanistan indian squad announced test series odi series rohit sharma virat kohli harsh dubey gurnoor brar
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय (Indian Squad for Afghanistan series) टीम का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट टीम कुछ नए चेहरों को मौका मिला है. टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ में है. वर्कलोड को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है. गुरनूर ब्रार, मानव सुथार और हर्ष दुबे टीम में नया चेहरा हैं. 

अफगानिस्ताान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह नहीं मिली है. हार्दिक पंड्या और नीतीश रेड्डी वनडे में जगह बनाने में सफल रहे. इसके अलावा, ईशान किशन टीम में नया एडिशन हैं. वनडे में हर्ष दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को पहली बार शामिल किया गया है. 

भारत की टेस्ट टीम

टेस्ट टीम में वाइस कैप्टन अब केएल राहुल को बनाया गया है. पंत पहले टेस्ट टीम में इस रोल में थे. वहीं, गुरनूर बरार, मानव सुथार और हर्ष दुबे टेस्ट स्क्वाड में पहली बार दिखेंगे. काफी चर्चा में रहे आकिब नबी को टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला है.

इंडिया की टेस्ट टीम इस प्रकार है- 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (वाइस कैप्टन), साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे, वॉशिंगटन सुंदर

भारत की वनडे टीम

ODI टीम में प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार नया चेहरा होंगे. तीनों को पहली बार इंडिया कॉल अप मिला है. टीम इस प्रकार है-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (वाइस कैप्टन), केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार.

फिट होने पर रोहित-हार्दिक को मिलेगा मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने 3 वनडे मैचों में रोहित और हार्दिक पंड्या को फिट होने के बाद ही प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा.टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से कुछ समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए कई मैच मिस किए. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर को तौर पर बैटिंग की.

हार्दिक पंड्या को बैक स्पैज्म की दिक्कत है. इसी वजह वह कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाए. टीम मैनेजमेंट की उनकी फिटनेस पर नजर है. अगर वह वनडे सीरीज तक फिट हो जाते हैं, तो उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है. 

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

Advertisement

Advertisement

()