शुभमन गिल ने बढ़ाया सेलेक्टर्स का सिरदर्द, तोड़ा डाला ईशान किशन का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
गिल ने किशन और रोहित को पीछे छोड़ा.
.webp?width=210)
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच. तीन मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है. मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 349 रन बनाए. इसमें सबसे बड़ा योगदान ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल का है. शुभमन ने दोहरा शतक तो जड़ा ही, इसके साथ ही एक नया रिकॉर्ड बना डाला. सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड.
# सबसे यंग खिलाड़ीइस मैच में भारत ने टॉस जीता. कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. भारत के 349 रन के स्कोर में शुभमन गिल ने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली. गिल ने अपनी पारी में कुल 19 चौके और नौ छक्के लगाए. इसके साथ ही गिल ने भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
शुभमन गिल ने ये दोहरा शतक 23 साल 132 दिन की उम्र में लगाया है. ये रिकॉर्ड इससे पहले ईशान किशन के नाम था. किशन ने 24 साल 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक मारा था. किशन ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी. किशन से पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने 26 साल 286 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था.
# भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडेश्रीलंका से वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत आज (18 जनवरी) हुई. भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया. और 349 रन बनाए. भारत की तरफ से टॉप स्कोरर रहे शुभमन गिल. शुभमन ने 208 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पंड्या ने 28 रन बनाए.
वीडियो: सरफ़राज़ खान एक बार फिर 100 रन बनाकर टीम इंडिया और ब्रैडमेन पर क्या बोले?

