The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • India and England score level in 18th over but Tilak Varma made impact with quick fire knock in t20 world cup semifinal

इंडिया-इंग्लैंड का स्कोर 18वें ओवर में बराबर था, तिलक वर्मा के कैमियो ने पासा पलट दिया

तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान उन्होेंने जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के एक ओवर में 3 छक्के लगाए. उनकी यह पारी मैच डिफाइनिंग साबित हुई.

Advertisement
ilak Varma, Tilak Varma cameo, Tilak Varma  innings in semifinal,
तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल मैच में ताबड़तोड़ बैटिंग की. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
6 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तिलक वर्मा (Tilak Verma) ने सेमीफाइनल मुकाबले में अपने कैमियो से जो इंपैक्ट डाला, वो किसी से कम नहीं है. उनकी यह छोटी सी पारी काफी इंपैक्टफुल साबित हुई. इसी इनिंग्स के चलते टीम इंडिया (Team India) को बढ़त मिली. दरअसल, इंग्लैंड (England) के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक्सपेरिमेंट किया, जो सफल रहा. टी20 इंटरनेशनल में तिलक वर्मा अक्सर तीसरे या चौथे नंबर पर खेलते हैं. लेकिन, इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में उन्हें सातवें नंबर पर बैटिंग करने भेजा गया. टीम मैनेजमेंट का यही डिसीजन 'मास्टरस्ट्रोक' साबित हुआ.

तिलक ने खेली धुआंधार पारी

तिलक वर्मा जब 18वें ओवर में क्रीज पर आए. उस समय भारत का स्कोर 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन था. वह शिवम दुबे के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए थे. टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा मौका था, जब तिलक सातवें नंबर पर खेलने आए.

इसके बाद, तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अपने विकेट की परवाह नहीं की और लगातार बड़े हिट लगाए. भारत की पारी का 19वां ओवर जोफ्रा आर्चर डालने आए. इस दौरान, तिलक वर्मा ने 3 छक्के जड़कर भारत के स्कोर की रफ्तार बढ़ा दी. 

ये भी पढ़ें: भारत को किसने जिताया? जसप्रीम बुमराह ने, संजू सैमसन की गवाही है!

तिलक वर्मा को दूसरे एंड से हार्दिक पंड्या का पूरा सपोर्ट मिला. इन दोनों ने मिलकर 8 गेंदों पर 24 रन जोड़ दिए. इस 24 रनों की पार्टनरशिप में हार्दिक ने सिर्फ एक रन बनाया था. बाकी 21 रन तिलक वर्मा के बल्ले से निकले.

तिलक वर्मा 10 मिनट क्रीज पर रुके. इस दौरान, उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 7 गेंद पर 21 रन बनाए. अपनी इस दमदार कैमियो में उन्होंने 3 छक्के जड़े. 

तिलक वर्मा ने डाला इंपैक्ट

तिलक वर्मा ने मैच में कैसे इंपैक्ट डाला? उसे इस तरह समझ सकते हैं. भारत ने 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. इसके बाद, इंग्लैंड ने भी 17.4 ओवर में 5 विकेट पर इतने ही रन बनाए. 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 253 रन था. इंग्लैंड ने 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 246 रन बनाए. टीम इंडिया ने यह मुकाबला 7 रनों से जीता. अब सोचिए, अगर तिलक वर्मा ने 7 गेंदों पर 21 रन न बनाए होते, तो यह मैच भारत के हाथ से निकल जाता. तिलक की 21 रनों की कैमियो मैच डिफाइनिंग पारी रही. 

लोअर ऑर्डर में कर रहे कमाल

तिलक वर्मा को जबसे लोअर ऑर्डर में बैटिंग करने भेजा गया है, तब से वह कमाल कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए इंपैक्टफुल इनिंग्स खेली हैं. इसी टूर्नामेंट में तिलक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें पर नंबर पर बैटिंग करते हुए 27 रन बनाए थे. 

इसके बाद, जिम्बाब्वे के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नॉट आउट 44 रन बनाए थे. वहीं, इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में सातवें नंबर पर खेलते हुए तिलक वर्मा ने 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इससे पहले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ, जब उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया, तो वह एक रन बनाकर आउट हुए थे.

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()