रोहित शर्मा ने बचा लिया, नहीं तो आज भारत तीन बार हारता!
इंडिया-अफ़ग़ानिस्तान के इस मैच में रोमांच के साथ-साथ वो सब था, जिसकी आप किसी टी20 मैच में उम्मीद करते हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20. मैच 20 ओवर का था. पर हुआ ज्यादा का. मैच में दो बार सुपर ओवर हुआ (India-Afghanistan Super Over). इस मैच में रोमांच के साथ-साथ वो सब था, जिसकी आप किसी टी20 मैच में उम्मीद करते हैं. लोग ये तक कहने लगे कि ये मैच नहीं देखा, तो क्या देखा. मैच में क्या-क्या हुआ? जानिए.
रोहित-रिंकू की शानदार बैटिंगपहले बैटिंग करते हुए भारत ने 212 रन बनाए. रिंकू सिंह 39 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद लौटे. जबकि रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 121 रन बनाए. ये T20I में रोहित का सबसे बड़ा स्कोर है. इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज चार रन से ज्यादा नहीं बना पाया. कोहली और संजू तो खाता ही नहीं खोल पाए. जबकि शिवम दुबे ने एक रन का योगदान दिया.
पहला सुपर ओवर टाईमैच में अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में 212 रन के जवाब में 212 रन बनाए. माने मैच टाई रहा. गुरबाज, जादरान और गुलबदिन ने पचासे जड़े. फिर पहला सुपर ओवर हुआ. सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए. जवाब में भारत की तरफ से रोहित और जायसवाल बैटिंग करने आए. सुपर ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर रोहित ने दो छक्के जड़े. लेकिन ये भी टाई रहा. भारत भी 16 रन बना पाया. बारी थी एक और सुपर ओवर की.
दूसरे सुपर ओवर में भारत जीताअब भारत पहले बैटिंग करने उतरा. इस बार रोहित के साथ रिंकू सिंह उतरे. पहली गेंद पर रोहित ने छक्का जड़ा. दूसरी पर चौका. तीसरी पर सिंगल. कुल इतने ही रन भारत के रहे. चौथी गेंद पर रिंकू सिंह कॉट बिहाइंड हो गए. पांचवीं गेंद पर सैमसन स्ट्राइक पर थे. सिंगल लेने के चक्कर में रोहित रन आउट हो गए. भारत ने सिर्फ 11 रन बनाए.
अफगानिस्तान की टीम को 6 गेंदों में 12 रन बनाने थे. भारत की तरफ से बिश्नोई के हाथ में गेंद थी. पहली गेंद पर नबी कैच आउट हो गए. 5 गेंदों पर 12 रन अभी भी बनाने थे. दूसरी गेंद पर एक रन बना. तीसरी गेंद पर गुरबाज लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए. भारत ने मैच सुपर ओवर में 10 रन से जीत लिया. इसी के साथ सीरीज़ भी 3-0 से अपने नाम की. दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान सिर्फ एक रन बना सका. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में तीन छक्के और एक चौका मारा. इससे पहले अपनी पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए. दूसरे सुपर ओवर में रवि बिश्नोई को बॉलिंग कराने का फैसला भी मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. यूं रोहित शर्मा ने तीन बार इंडिया को हार से बचाया और अंत में जिताकर ही दम लिया.
वीडियो: विराट और रोहित वाली लिस्ट में बाबर की एंट्री

.webp?width=60)
